लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: मैक्सिको की 1985 के बाद जर्मनी पर पहली जीत, लोजानो बने हीरो

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2018 23:12 IST

दूसरे हाफ में जर्मनी ने रणनीति बदली और ज्यादा आक्रामकता दिखाई लेकिन इसके जवाब में मैक्सिको ने भी अपना अटैक कायम रखा।

Open in App

मॉस्को, 17 जून: हिरविंग लोजानो के 35वें मिनट में किए गए शानदार गोल की बदौलत फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने पहले मैच में मैक्सिको ने मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। 1985 के बाद यह पहला मौका है जब जर्मनी को मैक्सिको के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

लुज्निकी स्टेडियम में रविवार को ग्रुप-एफ के इस पहले मैच में गेंद को ज्यादा समय तक अपने पास रखने में जर्मनी की टीम जरूर कामयाब रही लेकिन शुरू से ही मैक्सिको के अप्रत्याशित आक्रमण ने उसे खूब परेशानी में डाला। मैक्सिको को दूसरे ही मिनट में कॉर्नर मिला। इसके बाद 13वें मिनट में भी मैक्सिको को एक फ्री किक मिली हालांकि इन सभी मौकों पर जर्मनी के अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नेयोर ने अच्छा बचाव किया।

इसके बाद 35वें मिनट का वह लम्हा आया जब मैक्सिको के खिलाड़ी जर्मनी का डिफेंस भेजने में कामयाब हो गए। मैक्सिको के फॉरवर्ड जेवियर हर्नाडेज ने अपनी दाएं ओर लोजानो को पास दिया और इस खिलाड़ी ने अकेले दम पर जर्मनी के डिफेंडर्स को छकाते हुए शानदार गोल दाह दिया।

जर्मनी को फिर 39वें मिनट में फ्री-किक भी मिली लेकिन टोनी क्रूज के शॉट को मैक्सिको के गोलकीपर गुइलर्मो ओकोआ बाईं ओर उछाल मारते हुए नाकाम कर दिया।

दूसरे हाफ में जर्मनी ने रणनीति बदली और ज्यादा आक्रामकता दिखाई लेकिन इसके जवाब में मैक्सिको ने भी अपना अटैक कायम रखा। 67वें मिनट में जर्मनी को कॉर्नर मिली लेकिन उसे उसका फायदा नहीं हो सका। जर्मनी ने इसके बाद अपना अटैक और तेज किया। हालांकि, 78वें मिनट में मैक्सको के जबर्दस्त अटैक ने सभी को चौंका दिया। राफेल मार्केज अकेले ही कई डिफेंडर्स को छकाते हुए जर्मनी के गोलपोस्ट के करीब पहुंच गए। हालांकि, उनका शॉट बेकार गया। गेंद जर्मनी के गोलपोस्ट से ऊपर होती हुई बाहर चली गई।

मैच के आखिरी मिनटों में जर्मनी ने बराबरी हासिल करने के कई प्रयास किए। इसी कोशिश में 83वें मिनट में जर्मनी के थॉमस म्यूलर को जेवियर हर्नांडेज के खिलाफ गलत तरीके से गेंद को टैकल करने के लिए रेफरी ने येलो कार्ड दिखा दिया।

जर्मनी अब अपना अपना अगला मुकाबला शनिवार को स्वीडन से खेलेगा। वहीं, मेक्सिको को दक्षिण कोरिया से खेलना है।

टॅग्स :फीफा विश्व कपजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका