लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup, Germany Vs Mexico: हार से जर्मनी की शुरुआत, लोजानो के गोल से जीता मैक्सिको

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2018 22:37 IST

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-एफ में जर्मनी और मैक्सिको के बीच मैच का लाइव अपडेट...

Open in App

मॉस्को, 17 जून: पिछले बार ब्राजील में हुए वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनी जर्मनी की टीम फीफा विश्व कप 2018 में अपने अभियान का आगाज हार से करना पड़ा है। मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में रविवार को ग्रुप-एफ के पहले मैच में मैक्सिको ने उसे 1-0 से हरा दिया। मैक्सिको के लिए एकमात्र गोल हिरविन लोजानो ने 35वें मिनट में दागा।  हार से शुरुआत के बावजूद जर्मनी की कोशिश इस बार खिताब बचाने की होगी।

जर्मनी की टीम अगर खिताब बचाने में इस बार कामयाब रहती है तो 56 साल बाद फुटबॉल की दुनिया में ये कारनामा होगा। ब्राजील ने 1962 में यह कारनामा किया था जब वह 1958 का खिताब बचाने में सफल रहा था। बहरहाल, मैक्सिको ने लगातार सात जीत दर्ज करके विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। 

FIFA World Cup Germany Vs Mexico Live update:

- निर्धारित समय खत्म और मैक्सिको ने ये मैच जर्मनी के खिलाफ 1-0 से जीत लिया है।

- 3 मिनट का इंजुरी टाइम, जर्मनी की बराबरी करने की जद्दोजहद जारी। आखिरी मिनट में जर्मनी को कॉर्नर लेकिन मैक्सिको एक बार फिर बढ़त को बनाए रखने में कामयाब।

- 83वें मिनट में जर्मनी के थॉमस म्यूलर को येलो कार्ड दिखाया गया। जेवियर हर्नांडेज के खिलाफ गलत तरीके से गेंद को टैकल करने के लिए रेफरी ने दिखाया येलो कार्ड।

- 80 मिनट का खेल पूरा। मैक्सिको अब भी बढ़त बनाये हुए।

-  78वें मिनट में मैक्सको का जबर्दस्त अटैक, राफेल मार्केज अकेले ही कई डिफेंडर्स को छकाते हुए जर्मनी के गोलपोस्ट के करीब पहुंच गए। हालांकि, उनका शॉट बेकार गया। गेंद जर्मनी के गोलपोस्ट से ऊपर होती हुई बाहर चली गई।

- 67वें मिनट में जर्मनी के लिए कॉर्नर लेकिन कोई फायदा नहीं। इससे पहले 66वें मिनट में हिरविंग लोजानो को मैकस्को ने बाहर बुला लिया है। उनकी जगह जिमेनेज मैदान पर। लोजानो ने ही मैक्सिको के लिए गोल दागा था।

- 50 मिनट का खेल पूरा। मैक्सिको की 1-0 की बढ़त कायम। हालांकि दूसरे हाफ में जर्मनी की टीम ज्यादा आक्रामक नजर आ रही है।

- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, मैक्सिको 1-0 से आगे।

- 38वें मिनट में जर्मनी के लिए फ्री किक, टोनी क्रूस ने शॉट लिया लेकिन ग्यूलेर्मो ओकोवा ने हवा में उछलते हुए गोल की संभावना को खत्म किया। गेंद उनके हाथ से लगते हुए बाहर चली गई।

- 35वें मिनट में मेक्सिको को बढ़त। हिरविन लोजानो ने दागा मैच का पहला गोल। जर्मनी के गोलपोस्ट की बांए ओर से आक्रमण करते हुए लुजानो ने ये शानदार गोल किया। - 13वें मिनट में मैक्सिको को फ्री किक और जर्मनी के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।

- 10 मिनट का खेल पूरा। दोनों टीमों की ओर से आक्रमण लेकिन फिलहाल किसी को सफलता नहीं मिल सकी है।

- मैच शुरू, दूसरे ही मिनट में मैक्सिको को कॉर्नर मिला। लेकिन कोई फायदा नहीं। जर्मनी के खिलाड़ी खतरे को टालने में कामयाब रहे।

- भारतीय समय के मुताबिक शाम 8.30 बजे मैच शुरू होगा। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

जर्मनी

कोच: जोआचिम लोव

गोलकीपर्स: मैनुअल नेयोर, मार्क-आंद्रे टेर स्टेगनेन, केविन ट्रैप

डिफेंडर्स: जेरोम बोआटेंग, मथियास गिंटर, जोनास हेक्टर, मैट्स हम्ल्स, जोशुआ किमिच, मारविन प्लैटेनहार्ड, एंटोनियो रुडिगर, निकलस सुले।

मिडफील्डरर्स: जूलियन ब्रैंडेट, जूलियन ड्रैक्सलर, लियोन गोरेत्सका, इलके गुंडोगन, समी खेदिरा, टोनी क्रूज, मेसुत ओजिल, सेबेस्टियन रूडी।

स्ट्राइकर्स: मारियो गोमेज, थॉमस मुलर, मार्को रेउस, टिमो वर्नर।

मैक्सिको

कोच: जुआन कार्लोस ओसोरियो

गोलकीपर्स: गुइलर्मो ओकोआ, अल्फ्रेडो तालावेरा, जेसस कोरोना

डिफेंडर्स: कार्लोस सल्सेडो, डिएगो रेयस, हेक्टर मोरेनो, ह्यूगो याला, एडसन एल्वरेज, जेसस गलार्डो, मिगल लायुन

मिडफील्डरर्स: राफेल मारक्वीज, हेक्टर हेरेरा, जोनाथन डॉस सैंतोस, जियोवानी डॉस सैंतोस, आंद्रेस गुआरडाडो, मार्को फैबियन।

फॉर्वर्ड्स: जेवियर हर्नांडेज, राउल जिमेनेज, ओरिबे पेराल्टा, जीजस मैनुअल कोरोना, कार्लोस वेला, जेवियर एक्विनो, हिरविंग लोजानो।

सब्सिट्यूट: एरिक गुइटेरेज।

टॅग्स :फीफा विश्व कपजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका