FIFA World Cup, Peru Vs Denmark: डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से हराया, पॉलसन ने दागा निर्णायक गोल

By विनीत कुमार | Published: June 16, 2018 09:25 PM2018-06-16T21:25:03+5:302018-06-16T23:33:24+5:30

फीफा वर्ल्ड कप 2018: ग्रुप-सी में पेरू और डेनमार्क के बीच खेले जा रहे मैच का लाइव अपडेट..

fifa world cup 2018 group c peru vs denmark live update and goal score | FIFA World Cup, Peru Vs Denmark: डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से हराया, पॉलसन ने दागा निर्णायक गोल

Peru vs Denmark Live

मॉस्को, 16 जून: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप सी के दूसरे मुकाबले में शनिवार को डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल डेनमार्क के यूसुफ यूरेरी पॉलसन ने 59वें मिनट में दागा। इससे पहले इसी ग्रुप में पहला मैच फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज ही खेला गया, जिसमें फ्रांस को 2-1 से जीत मिली।

पेरू की टीम 36 साल बाद वापसी कर रही है। उसने आखिरी बार 1982 में फीफा वर्ल्ड कप में भाग लिया था। वहीं डेनमार्क की टीम 1998 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रही है। 1998 में डेनमार्क ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

FIFA World Cup 2018, Peru Vs Denmark: लाइव अपडेट

- मैच खत्म, डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से हराया। 

- 87 मिनट के बाद भी डेनमार्क 1-0 से आगे

- गोल....डेनमार्क को 1-0 की बढ़त, यूसुफ यूरेरी पॉलसन ने 59वें मिनट में गोल कर डेनमार्क को 1-0 से आगे किया।


- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, अभी तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है।

- पेरू ने मौका गंवाया। पेनल्टी पर क्रिस्टयान क्वेबा ने शॉट लिया लेकिन गेंद गोलपोस्ट से काफी ऊपर होते हुए बाहर चली गई।

- हाफ टाइम से ठीक पहले पेरू को पेनल्टी, रेफरी ने रिप्ले देखकर लिया फैसला। 

- 15 मिनट का खेल पूरा। अभी तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी है।

- दोनों टीमों के बीच मैच शुरू...


- रात 9.30 बजे शुरू होगा मैच

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

डेनमार्क

कोच: एज हरिडाइड

गोलकीपर्स: कैस्पर शेईमेकेल, जोनास लॉस्ल, फ्रेडरिक रोनोव।

डिफेंडर्स: सिमोन जाएर, एंद्रियास क्रिस्टेंसेन, मथियास जोरगेनसेन, जैनिक वेसटेरगार्ड, हेनरिक डाल्सगार्ड, जेन्स स्ट्राइगर, जोनास नुडसेन।

मिडफील्डरर्स: विलियम विस्ट, थॉमस डिलेनी, लुकास लिरेगर, लासे शोने, क्रिस्चियन एरिकसेन, माइकल क्रॉन।

फॉर्वर्ड्स: पियोने सिस्टो, मार्टिन ब्रेथवेट, आंद्रेस कोरनेलियस, विक्टर फिशेर, यूसुफ पॉलसेन, निकोलाई जॉरगेनसेन, कैस्पर डोलबर्ग।

पेरू

कोच: रिकार्डो गारेका

गोलकीपर्स: पेड्रो गल्लासे, जोस कारवालो, कार्लोस कासेडा।

डिफेंडर्स: लुईस एडविनकुला, मिगुएल अरावुजो, अल्डो कोर्जो, निल्सन लोयोला, क्रिस्टियन रामोस, अल्बर्टो रोड्रिगेज, एंडरसन सैंटामारिया, मिगुएल ट्राउको।

मिडफील्डरर्स: पेड्रो अक्विनो, विल्मर, कारटागेना, क्रिस्चियन कूवेया, एडिसन फ्लोरेस, पाउलो हुरटाडो, एंडी पोलो, रेंटाओ टापिया, योशिमर योतुन।

स्ट्राइकर्स: आंद्रे कैरिलो, राउल रुइडियाज, जैफरसन फारफान, पाउलो गुइरेरो।

Web Title: fifa world cup 2018 group c peru vs denmark live update and goal score

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे