लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: फ्रांस के खिलाफ इस वर्ल्ड का पहला गोलरहित ड्रॉ खेलकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में डेनमार्क

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2018 22:14 IST

हाफ टाइम (45+2 मिनट) से ठीक पहले एक नाटकीय मोड़ आता दिखा। डेनमार्क को कॉर्नर मिला।

Open in App

मॉस्को, 26 जून: पेरू के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार सहित डेनमार्क के फ्रांस से ड्रॉ ने उसे मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा दिया। इस प्रकार ग्रुप-सी से फ्रांस 7 अंको के साथ और डेनमार्क 5 अंकों के साथ अंतिम-16 में पहुंचे हैं।

मॉस्को के लुजिन्की स्टेडियम में खेले गए इस मैच में फ्रांस और डेनमार्क की ओर से कोई भी गोल नहीं हो सका। इस वर्ल्ड कप का ये पहला गोलरहित ड्रॉ मैच रहा।  ग्रुप-सी से पेरु और ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से पेरु के तीन अंक रहे जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में 1 अंक के साथ सबसे नीचे रहा। 

फ्रांस-डेनमार्क का मैच ड्रॉ

दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। डेनमार्क को छठे मिनट में पहला कॉर्नर मिला और इस पर क्रिस्टियान एरिक्सन ने शॉट लिया लेकिन गेंद फ्रांस के खिलाड़ी के सिर से लकर मैदान से बाहर चली गई।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: अर्जेटीना का सामना नाइजीरिया से, मेसी की टीम को हर हाल में चाहिए जीत

फ्रांस को पहला कॉर्नर 16वें मिनट में मिला लेकिन थॉमस लेमार इसे गोल में नहीं डाल पाए। 23वें मिनट में डेनमार्क को एक कार्नर हासिल हुआ और इस बार क्रिस्टियान एरिक्सन फिर चूक गए। 

मैच के 29वें मिनट में क्रिस्टियान एरिक्सन ने एक और मौका बनाया लेकिन फ्रांस के गोलकीपर स्टीव मंडांडा को चकमा देने में नाकाम रहे। इस बीच 39वें मिनट में डेनमार्क के बॉक्स के ठीक बाहर से फ्रांस ने बेहतरीन अटैक किया। एंटोइन ग्रीजमैन ने बाएं पैर से जोरदार शॉट खेला लेकिन गेंद सीधे डेनमार्क के गोलकीपर कैस्पर शेईमेकेल के हाथों में चली गई।

हाफ टाइम (45+2 मिनट) से ठीक पहले एक नाटकीय मोड़ आता दिखा। डेनमार्क को कॉर्नर मिला लेकिन फ्रांस पर खतरा आसानी से टल गया। हालांकि, इसके ठीक बाद फ्रांस ने जबर्दस्त अटैक किया। एंटोइन ग्रीजमैन अकेले ही तेजी से गेंद लेकर डेनमार्क के गोलपोस्ट की ओर बढ़े लेकिन मैथियास जोर्गेनसन ने उन्हें पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। जोर्गेनशन को येलो कार्ड दिखाया गया। आखिरकार हाफ टाइम तक दोनों टीमों में से कोई भी टीम खाता नहीं खोल पाई। 

दूसरे हाफ में नहीं हुआ कोई गोल

दूसरे हाफ में डेनमार्क को 63वें मिनट में कॉर्नर मिला और एरिक्सन यहां भी चूक गए। 68वें मिनट में डेनमार्क को फ्री किक मिला और वह भी बेकार गई।

मैच के 82वें मिनट में डेनमार्क के गोलपोस्ट में मौजूद फ्रांस के नाबिल फेकिर ने जोरदार शॉट लगाया और गोल की उम्मीद जगाई। हालांकि, डेनमार्क के कैस्पर शेईमेकेल ने एक बार फिर बेहतरीन बचाव करते हुए गोल की संभावना को खत्म किया।  मैच के आखिरी लम्हों में भी दोनों टीमों की ओर से गोल के कुछ प्रयास हुए लेकिन कोई भी टीम इसमें सफल नहीं हो सकी।

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपडेनमार्कफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका