लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup, Australia Vs Peru: पेरू से 2-0 से हारा ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप से भी हुआ बाहर

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2018 21:30 IST

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-सी में ऑस्ट्रेलिया और पेरू के बीच मैच का लाइव अपडेट...

Open in App

सोची, 26 जून: फीफा वर्ल्ड कप में आज ग्रुप- सी में एक अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पेरू से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। पेरू इस मैच से पहले दो लगातार हार के साथ पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका था लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसने डेनमार्क की राह आसान कर दी। ग्रुप-सी से फ्रांस और डेनमार्क नॉकआउट में पहुंचने में कामयाब रहे। डेनमार्क को आज फ्रांस के खिलाफ ड्रॉ की जरूरत थी और यह करने में वह कामयाब रहा।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने पहले मैच में फ्रांस से 1-2 से पराजित होने के बाद दूसरे मैच में डेनमार्क को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया था। जहां तक पेरू का सवाल है तो वह अपने पहले दोनो मैच फ्रांस और डेनमार्क से 0-1 के समान अंतर से हार गया था।

FIFA World Cup Australia Vs Peru Live update:

- मैच खत्म, ऑस्ट्रेलिया को पेरू से 2-0 से मिली हार। वर्ल्ड कप से दोनों टीमें बाहर।

- 80 मिनट का खेल पूरा, पेरू अब भी 2-0 से आगे।

- 50वें मिनट में...गोल, पेरू को 2-0 की बढ़त। पाओलो ग्यूरेरो ने गोल कर ऑस्ट्रेलिया के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को दिया बड़ा झटका। - हाफ टाइम के बाद खेल शुरू...

- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, पेरू की ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त कायम।

- 32वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया का अटैक। टॉम रोजिक गेंद लेकर खतरनाक तरीके से आगे बढ़े लेकिन उनकी कोशिश को ऑफ साइड करार दिया गया।

- 18वें मिनट में पहला गोल। पेरू को बढ़त। आंद्रे कारिलो ने दागा गोल, ऑस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त - शुरुआती 10 मिनटों में कोई गोल नहीं।

- पहले पांच मिनट में पेरू ज्यादा आक्रामक खेल दिखाता हुआ। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक कोई खास खतरनाक मूव वह नहीं बना सका है।

- और दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू

- शाम 7.30 बजे से मैच, ऑस्ट्रेलिया को बड़े जीत की जरूरत

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

ऑस्ट्रेलिया

गोलकीपर्स: ब्रैड जोंस, मैट रेयान, डैनी वूकोविक।

डिफेंडर्स: अजिज बेहिच, मिलोस डेगेनेक, मैथ्यू जुरमान, जेम्स मेरेडिथ, जोस रिसडन, ट्रेंट सेंसबरी।

मिडफील्डर्स: जैक्सन इरविन, मिले जेडिनाक, रोब्बी क्रूज, मासिमो लुआंगो, मार्क मिल्लीगन, एरॉन मूई, टॉम रोजिक, टिम काहिल।

फॉरवर्ड्स: डेनियल अरजानी, टॉमी जूरिक, मैथ्यू लेसकी, एंड्रयू नाबाउट, दिमित्री पेट्राटोस, जेमी मैक्लारने।

पेरू

गोलकीपर्स: पेड्रो गल्लासे, जोस कारवालो, कार्लोस कासेडा।

डिफेंडर्स: लुईस एडविनकुला, मिगुएल अरावुजो, अल्डो कोर्जो, निल्सन लोयोला, क्रिस्टियन रामोस, अल्बर्टो रोड्रिगेज, एंडरसन सैंटामारिया, मिगुएल ट्राउको।

मिडफील्डर्स: पेड्रो अक्विनो, विल्मर, कारटागेना, क्रिस्चियन कूवेया, एडिसन फ्लोरेस, पाउलो हुरटाडो, एंडी पोलो, रेंटाओ टापिया, योशिमर योतुन।

स्ट्राइकर्स: आंद्रे कैरिलो, राउल रुइडियाज, जैफरसन फारफान, पाउलो गुइरेरो। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपऑस्ट्रेलियाडेनमार्कफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAus vs ENG: इंग्लैंड 334 रन पर आउट, रूट 138 रन बनाकर रहे नाबाद

विश्व124 साल के इतिहास में पहली बार, 62 साल के ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बनीस ने 46 वर्षीय जोडी हेडन से किया विवाह

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

विश्वLouvre Museum in Paris: म्यूजियम से चोरी गई चीजें जाती कहां हैं?, खरीद-बिक्री कैसे होती है?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका