FIFA WC: गोल्डन बूट की रेस में दो खिलाड़ियों ने रोनाल्डो को छोड़ा पीछे, देखें दावेदारों की पूरी लिस्ट

By सुमित राय | Published: June 25, 2018 08:58 AM2018-06-25T08:58:24+5:302018-06-25T09:35:10+5:30

FIFA World Cup: पनामा के खिलाफ हैट्रिक गोल करने के साथ ही हैरी केन इस साल फीफा विश्व कप में सबसे गोल करने के मामले में सबसे आगे निकल गए।

FIFA World Cup 2018 Golden Boot Race: Harry Kane, Cristiano Ronaldo and Romelu Lukaku lead race for top scorer | FIFA WC: गोल्डन बूट की रेस में दो खिलाड़ियों ने रोनाल्डो को छोड़ा पीछे, देखें दावेदारों की पूरी लिस्ट

FIFA World Cup 2018 Golden Boot Race: Harry Kane, Cristiano Ronaldo and Romelu Lukaku lead race for top scorer

मास्को (रूस), 24 जून। फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप जी के अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 के बड़े अंतर से हरा दिया और राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बना ली। इंग्लैंड की इस जीत में मैच के हीरो रहे टीम के कप्तान हैरी केन, जिन्होंने पनामा के खिलाफ कुल तीन गोल किए। केन के अलावा न स्टोन्स ने दो गोल दागे, जबकि जेस्से लिंगार्ड ने एक गोल किया। पनामा की ओर से एकमात्र गोल कप्तान फेलिप बलॉय ने किया।

गोल्डन बूट की रेस में आगे निकले हैरी केन

पनामा के खिलाफ हैट्रिक गोल करने के साथ ही हैरी केन इस साल फीफा विश्व कप में सबसे गोल करने के मामले में सबसे आगे निकल गए और गोल्डन बूट की रेस में नंबर एक पर पहुंच गए। केन के नाम इस साल विश्व कप में पांच गोल हो गए हैं। इसी के साथ वह इस वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पनामा से पहले केन ने ट्यूनीशिया के खिलाफ दो गोल किए थे।  (फीफा वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

दूसरे नंबर पर बेल्जियम के रोमेलू लुकाकू

गोल्डन बूट की रेस में हैरी केन के बाद बेल्जियम के रोमेलू लुकाकू है, जिन्होंने इस साल वर्ल्ड कप में कुल 4 गोल किए हैं। लुकाकू ने ट्यूनीशिया के खिलाफ दो गोल किए थे, जबकि इससे पहले उन्होंने अपने पहले मैच में पनामा के खिलाफ भी दो गोल किए थे। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह फुटबॉलर गोल्डन बूट अवॉर्ड के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहा है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम भी चार गोल

फीफा विश्व कप के शुरू होने के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी लय में नजर आ रहे हैं और सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। रोनाल्डो के नाम भी इस साल अब तक चार गोल हैं, लेकिन प्वाइंट के आधार पर वे तीसरे नंबर पर हैं। पुर्तगाल टीम की ओर से अबतक 4 गोल किए गए हैं और चारो गोल रोनाल्डो ने ही किए हैं। रोनाल्डो ने इस साल वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक लगाया था, जबकि दूसरे मैच में मोरक्को के खिलाफ उन्होंने एक गोल किया था।  यह भी पढ़ें - FIFA: गोल के मामले में रोनाल्डो को टक्कर दे रहा है यह खिलाड़ी, दो मैच में दागे चार गोल

गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं ये खिलाड़ी

खिलाड़ीदेशगोल
हैरी केनइंग्लैंड5 गोल
रोमेलू लुकाकूबेल्जियम4 गोल
क्रिस्टियानो रोनाल्डपुर्तगाल4 गोल
डेनिस चेरीशेवरूस3 गोल
डिएगो कोस्टास्पेन3 गोल

विश्व कप में गोल्डन बूट के पिछले पांच विजेता

खिलाड़ीदेशसालगोल
जेम्स रोड्रिगेजकोलंबिया20146 गोल
थोमस म्युलरजर्मनी20105 गोल
मिरोस्लाव क्लोसेजर्मनी20065 गोल
रोनाल्डोब्राजील20028 गोल
दावोर सुकरक्रोएशिया19986 गोल

यह भी पढ़ें- FIFA: इस खिलाड़ी ने गरीबी के चलते किया था फुटबॉलर बनने का फैसला, पढ़ें इसकी निजी जिंदगी की स्टोरी

किसे दिया जाता है गोल्डन बूट

गोल्डन बूट देने की शुरुआत साल 1930 में फीफा वर्ल्ड कप के शुरुआत के साथ ही हुई थी। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद गोल्डन बूट का खिताब उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागता है। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है कि सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की संख्या एक से ज्यादा रहने पर संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया था।

English summary :
In FIFA world Cup 2018 race for Golden Boot, England's Harry Kane leads with most goal followed by Ramelu Kaka and star player Cristiano Ronaldo is at the 3rd spot as per the latest FIFA world Cup 2018 statics. In the crucial match of the FIFA World Cup 2018, Russia, Group G, England defeated Panama by a huge margin of 6-1 and made their way into the Round 16. In the victory of England, the team's hero, captain Harry Kane, who scored a total of three goals against Panama. Apart from Kane, Stones scored two goals, while Jesse Lingard scored one goal. The only goal from Panama was from captain Felipe Baloy.


Web Title: FIFA World Cup 2018 Golden Boot Race: Harry Kane, Cristiano Ronaldo and Romelu Lukaku lead race for top scorer

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे