FIFA World Cup: गोल्डन बूट की रेस में रोनाल्डो से आगे निकला यह खिलाड़ी, देखें दावेदारों की पूरी लिस्ट

By सुमित राय | Published: June 24, 2018 07:57 AM2018-06-24T07:57:26+5:302018-06-24T07:57:26+5:30

FIFA World Cup 2018: इस साल सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों के बीच गोल्डन बूट को लेकर कड़ी टक्कर होगी।

FIFA World Cup 2018 Golden Boot race: Belgium's Romelu Lukaku equal Portugal's Cristiano Ronaldo's Goal | FIFA World Cup: गोल्डन बूट की रेस में रोनाल्डो से आगे निकला यह खिलाड़ी, देखें दावेदारों की पूरी लिस्ट

FIFA World Cup 2018 Golden Boot race: Belgium's Romelu Lukaku equal Portugal's Cristiano Ronaldo's Goal

मास्को (रूस), 24 जून। फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप जी के अहम मुकाबले में बेल्जियम की टीम ने रोमेलू लुकाकू और ईडन हजार्ड के दो-दो गोल की बदौलत ट्यूनीशिया को एकतरफा मुकाबले में 5-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बेल्जियम की टीम के खाते हमें दो जीत के साथ 6 अंक हो गए है और टीम ने राउंड ऑफ 16 यानि प्री-क्वॉर्टर फाइनर में में जगह बना ली है। बेल्जियम की ओर से पहला गोल ईडन हजार्ड ने छठे मिनट में किया। इसके बाद 16वें और 45+3वें मिनट में रोमेलू लुकाकू ने गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद 51वें मिनट में ईडन हजार्ड ने अपना दूसरा गोल किया और बढ़त को 4-1 पर पहुंचा दिया। टीम के लिए आखिरी गोल दूसरे हाफ के आखिरी मिनट में आया, जिसे मिची बटशुयी ने दागा।

गोल्डन बूट की रेस में आगे निकले लुकाकू

बेल्जियम के रोमेलू लुकाकू ने ट्यूनीशिया के खिलाफ दूसरा गोल करने के साथ ही इस साल फीफा विश्व कप में सबसे गोल करने के मामले में रोनाल्डो की बराबरी कर ली। लुकाकू ने गोल्डन बूट की रेस में रोनाल्डो को पीछे छोड़कर नंबर एक पर पहुंच गए। दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अब तक 4-4 गोल किए हैं, लेकिन प्वाइंट के आधार पर लुकाकू आगे हैं। बता दें कि रोमेलू लुकाकू ने इससे पहले पनामा के खिलाफ अपने पहले मैच में दो गोल किए थे और अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। (फीफा वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम चार गोल

फीफा विश्व कप के शुरू होने के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी लय में नजर आ रहे हैं और सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लुकाकू के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। पुर्तगाल टीम की ओर से अबतक 4 गोल किए गए हैं और चारो गोल रोनाल्डो ने ही किए हैं। रोनाल्डो ने इस साल वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक लगाते हुए 3 गोल किए, वहीं मोरक्को के खिलाफ उन्होंने एक गोल किया था। यह भी पढ़ें - FIFA: गोल के मामले में रोनाल्डो को टक्कर दे रहा है यह खिलाड़ी, दो मैच में दागे चार गोल

गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं ये खिलाड़ी

खिलाड़ीदेशगोल
रोमेलू लुकाकूबेल्जियम4 गोल
क्रिस्टियानो रोनाल्डपुर्तगाल4 गोल
डेनिस चेरीशेवरूस3 गोल
डिएगो कोस्टास्पेन3 गोल
अर्तेम ज्यूबारूस2 गोल

विश्व कप में गोल्डन बूट के पिछले पांच विजेता

खिलाड़ीदेशसालगोल
जेम्स रोड्रिगेजकोलंबिया20146 गोल
थोमस म्युलरजर्मनी20105 गोल
मिरोस्लाव क्लोसेजर्मनी20065 गोल
रोनाल्डोब्राजील20028 गोल
दावोर सुकरक्रोएशिया19986 गोल

यह भी पढ़ें- FIFA: इस खिलाड़ी ने गरीबी के चलते किया था फुटबॉलर बनने का फैसला, पढ़ें इसकी निजी जिंदगी की स्टोरी

किसे दिया जाता है गोल्डन बूट

गोल्डन बूट देने की शुरुआत साल 1930 में फीफा वर्ल्ड कप के शुरुआत के साथ ही हुई थी। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद गोल्डन बूट का खिताब उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल दागता है। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है कि सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की संख्या एक से ज्यादा रहने पर संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया था।

Web Title: FIFA World Cup 2018 Golden Boot race: Belgium's Romelu Lukaku equal Portugal's Cristiano Ronaldo's Goal

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे