लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: राउंड ऑफ 16 के दौर से बाहर हुई पेरू की टीम, फ्रांस ने 1-0 से हराया

By सुमित राय | Updated: June 21, 2018 22:32 IST

FIFA World Cup 2018: फ्रांस और पेरू के बीच खेले गए फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप सी के मुकाबले का लाइव अपडेट...

Open in App

एकातेरिनबर्ग (रूस), 21 जून। फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप सी के अहम मुकाबले में फ्रांस ने पेरू को 1-0 से है। इस हार के बाद पेरू की टीम राउंड ऑफ 16 के दौर से बाहर हो गई है, वहीं फ्रांस की टीम ने अगले दौर के लिए मजबूती से कदम बढ़ाया है। पेरू को पहले मैच में डेनमार्क के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं फ्रांस ने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी।

FIFA World Cup 2018, France vs Peru लाइव अपडेट -

- फ्रांस ने पेरु को 1-0 से मात देकर राउंड ऑफ 16 के दौर से किया बाहर।

- 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद 3 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया।

- दूसरे हाफ के 35वें मिनट में पेरू को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कोशिश नाकाम रहीं।

- दूसरे हाफ का खेल शुरू।

- पहले हाफ का खेल खत्म होने तक फ्रांस को 1-0 से बढ़त। स्कोर: फ्रांस- 1 और पेरू- 0

- पहले हाफ के 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में दो मिनट इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- मैच के 34वें मिनट में फ्रांस की टीम ने पहला गोल दागा। पेरू के खिलाफ 1-0 से बनाई बढ़त।

- पहले हाफ के आधे घंटे में पेरू और फ्रांस की टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं।

- गेंद फ्रांस के पावर्ड के हाथ पर लगने से पेरू को ​फ्री किक मिली, लेकिन टीम उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई।

- फ्रांस को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे।

- शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं।

- पेरू और फ्रांस के बीच ग्रुप सी का चौथा मैच शुरू।

- 1982 के बाद पहला विश्व कप खेल रही पेरू की टीम अगर यह मुकाबला भी हार गई तो उसकी नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीदें धराशायी हो जाएंगी।

- इस मैच में अगर फ्रांस की टीम हार जाती है तो उसके लिए मुश्किल तो होगी, लेकिन वह फिर भी अगले दौर की रेस में बनी रहेगी।

- फ्रांस ने अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी थी। वहीं पेरू को डेनमार्क के हाथों 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

- फ्रांस और पेरू के बीच यह मुकाबला एकातेरिनबर्ग एरेना में भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा।

- फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप सी के अहम मुकाबले में फ्रांस की टीम का सामना पेरू से होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

फ्रांस

  • कोच: डिडिएर देस्चामपस
  • गोलकीपर्स: ह्यूगो लोरिस, स्टीव मंडाना, अल्फोंसे एरियोला।
  • डिफेंडर्स: लुकास हर्नांडेज, प्रेसनेल किम्पेम्बे, बेंजामिन मेंडी, बेंजामिन पवार्ड, आदिल रामी, जिबरिल सिडीबी, सैमुअल उमटीटी, राफेल वराने।
  • मिडफील्डरर्स: एन' गोलो कांटे, ब्लेसे माटुइडी, स्टीवन एन' जोंजी, पॉल पोग्बा, कोरेनटिन टोलिसो।
  • फॉर्वर्ड्स: आउसमाने डेम्बेले, नाबिल फेकिर, ओलिवियल गिराउड, एंटोनिये ग्रेजमैन, थॉमस लेमार, काइलेन एमबप्पे, फ्लोरियन थाउविन।

पेरू

  • कोच: रिकार्डो गारेका
  • गोलकीपर्स: पेड्रो गल्लासे, जोस कारवालो, कार्लोस कासेडा।
  • डिफेंडर्स: लुईस एडविनकुला, मिगुएल अरावुजो, अल्डो कोर्जो, निल्सन लोयोला, क्रिस्टियन रामोस, अल्बर्टो रोड्रिगेज, एंडरसन सैंटामारिया, मिगुएल ट्राउको।
  • मिडफील्डरर्स: पेड्रो अक्विनो, विल्मर, कारटागेना, क्रिस्चियन कूवेया, एडिसन फ्लोरेस, पाउलो हुरटाडो, एंडी पोलो, रेंटाओ टापिया, योशिमर योतुन।
  • स्ट्राइकर्स: आंद्रे कैरिलो, राउल रुइडियाज, जैफरसन फारफान, पाउलो गुइरेरो।
टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका