लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup, FRA vs AUS: पहले मैच में फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, दर्ज की 2-1 से जीत

By सुमित राय | Updated: June 16, 2018 17:59 IST

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप सी के पहले मैच में फ्रांस को ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर अपनी पहली जीच दर्ज की।

Open in App

कजान (रूस), 16 जून। फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप सी के पहले मैच में फ्रांस को ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर अपनी पहली जीच दर्ज की। इस मैच में पहली बार किसी टीम ने वीएआर लिया था। वीएआर की सुविधा विश्व कप में इस बार से ही शुरू की गई है।

मैच के दौरान हुए तीन गोल

फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में कुल तीन गोल हुए। मैच में पहले गोल के लिए दर्शकों को 58 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पहला गोल फ्रांस की ओर से एंटोनी ग्रीजमैन ने किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 63वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के लिए जेडिनाक गोलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद फ्रांस के स्टार स्टार स्ट्राइकर पॉल पोग्बा ने 81वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की जीत निश्चित कर दी।

पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल

इस मैच से पहले फ्रांस की टीम मजबूत लग रही थी, लेकिन मैच के पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार खेल दिया और फ्रांस के मजबूत आक्रमण पंक्ति को रोक पाने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को ज्यादा मौके नहीं बनने दिए और उसके मुख्य खिलाड़ी ग्रीजमैन को खुलकर नहीं खेलने दिया, लेकिन दूसरे हाफ में वो अपन खेल को जारी नहीं रख पाई।

ये रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में 80 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं, लेकिन इसके बाद 81वें मिनट में पॉल पोग्बा का गोल मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। इस दौरान गिरुड ने गेंद पोग्बा को पास की। पोग्बा ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को बॉक्स तक ले गए और गोल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम की जीत का रास्ता पक्का किया।

फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों ने गंवाए मौके

पहले हाफ में फ्रांस को गोल करने का सबसे करीबी मौका मैच के दूसरे मिनट में मिला था। फ्रांस के स्टार खिलाड़ी कायलिन म्बाप्पे ने आस्ट्रेसियाई डिफेंस को भेद कर दाएं कोने से गोल करने की कोशिश की। उनके इस प्रयास को ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर मैट र्यान ने नकार दिया। आठवें मिनट में म्बाप्पे ने ग्रीजमैन के साथ मिलकर एक और प्रयास किया, लेकिन फ्री किक पर दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को बढ़त दिलाने से चूक गए। 

17वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के पास भी गोल करने का पहला मौका आया। एरोन मूय ने गोलपोस्ट पर निशाना लगाया, लेकिन वह गोलकीपर को भेद नहीं पाए। पहले हाफ के अंत में ग्रीजमैन और पॉल पोग्बा ने कुछ मौके जरूर बनाए, लेकिन वह ज्यादा करीबी नहीं थे। उन मौकों ने रोकने में मैट को परेशानी नहीं हुई।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका