लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्व कप: उरूग्वे के सामने फ्रांस के 'वंडर बॉय' को रोकने की चुनौती, क्वॉर्टर फाइनल आज

By भाषा | Updated: July 6, 2018 17:52 IST

France v Uruguay Preview: फ्रांस और उरूग्वे की टीमें क्वॉर्टर फाइनल में आज होंगी आमने-सामने, नजरें होंगी एम्बापे पर

Open in App

निजनी नोवगोरोद, 06 जुलाई: फ्रांस और उरूग्वे के बीच शुक्रवार को होने वाले विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें फ्रांस की गोल मशीन काइलियान एम्बापे पर लगी होंगी जिन्हें रोकना उरूग्वे के सक्षम डिफेंस के लिए चुनौतीपूर्ण होगा । 

उरूग्वे हालांकि अभी तक हर मैच में अपने मजबूत डिफेंस के दम पर जीतता आया है। दूसरी ओर 19 बरस के एम्बापे हर डिफेंस को भेदने की कला में माहिर नजर आ रहे हैं। फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे उरूग्वे के स्ट्राइकर एडिनसन कावानी पीएसजी में एम्बापे के साथ खेलते हैं । 

यह मुकाबला उरूग्वे के डिफेंस और एम्बापे की रफ्तार का माना जा रहा है। कप्तान डिएगो गोडिन की अगुवाई में जोस जिमेनेज, मार्तिन कासेरेस और डिएगो लक्साट के रहते उरूग्वे का डिफेंस अब तक इस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ रहा है और इसका श्रेय गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा को भी जाता है।

 पढ़ें: FIFA, फ्रांस Vs उरुग्वे: जानें कहां और कब देख पाएंगे  के बीच लाइव मुकाबला

ग्रुप चरण में उरूग्वे ने एक भी गोल नहीं गंवाया। उसके खिलाफ एकमात्र गोल पुर्तगाल के पेपे ने अंतिम 16 में किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उरूग्वे के अनुभवी डिफेंडर मिलकर 350 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव रखते हैं लिहाजा एम्बापे के लिए राह उतनी आसान नहीं होगी जितनी अर्जेंटीना के खिलाफ थी। उरूग्वे के कोच आस्कर तबारेज ने कहा, 'फ्रांस को खुलकर खेलने का मौका देना घातक साबित होगा।' 

 पढ़ें: यह भी पढ़ें- FIFA, ब्राजील Vs बेल्जियम: जानें कहां और कब देख पाएंगे के बीच लाइव मुकाबला

फ्रांस के आक्रमण की धुरी एम्बापे और अंतोइने ग्रीजमैन होंगे। पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर एम्बापे ने अर्जेंटीना के खिलाफ अंतिम 16 में मिली जीत में दो गोल किए थे। फ्रांस के कोच दिदियेर देसचैम्प्स ने कहा कि उरूग्वे से उन्हें अलग तरह की चुनौती मिलेगी। 

ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका