लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup, England Vs Tunisia: आखिरी मिनटों में पलटा पासा, इंग्लैंड की 2-1 से जीत

By विनीत कुमार | Updated: June 19, 2018 01:36 IST

FIFA World Cup 2018: ग्रुप-जी में इंग्लैंड और ट्यूनीशिया के बीच मैच का लाइव अपडेट...

Open in App

रेपिनो (रूस), 18 जून: इंग्लैंड की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप -2018 के अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। ग्रुप-जी में सोमवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को 2-1 से हराया। इंग्लैंड की ओर से हैरी केन ने दो गोल दागे। मैच के आखिरी लम्हों में इंजुरी टाइम में हैरी केन का गोल निर्णायक साबित हुआ और ड्र की ओर बढ़ रहे इस मैच में इंग्लैंड विजयी साबित हुआ।

दोनों टीमे के लिए इस वर्ल्ड कप में ये पहला मैच था। इंग्लैंड को चार साल पहले ब्राजील में हुए वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था। ट्यूनीशिया की टीम 12 साल बाद वर्ल्ड कप खेल रही है। यह टीम 2010 और 2014 के लिये क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। 

FIFA World Cup, England Vs Tunisia Live update:

- समय खत्म और इसी के साथ इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप-2018 का अपना पहला मुकाबला 2-1 से जीत लिया है।

91वें मिनट में इंग्लैंड को कॉर्नर...और गोल। हैरी केन ने हेडर के जरिए ये गोल किया। केन का इस मैच में ये दूसरा गोल है।

- 78वें मिनट में इंग्लैंड को ट्यूनीशिया के बॉक्स के ठीक बाहर फ्री किक। ऐश्ले यंग ने खेला शॉट लेकिन गेंद गोलपोस्ट के काफी ऊपर से होती हुई बाहर चली गई।

- 60वें मिनट में इंग्लैंड को एक और कॉर्नर। जोर्डन हेंडरसन ने अच्छा पास दिया लेकिन ट्रिपियर का शॉट काफी वाइड रहा।

- 51वें मिनट पर इंग्लैंड को कॉर्नर। किरेन ट्रिपियर का शॉट और ट्यूनीशिया के गोलकीपर मुस्तफा ने हैरी मैगुएयर का कमजोर हेडर शॉट आराम से संभाल लिया।

- दूसरे हाफ का खेल शुरू

- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, इंग्लैंड और ट्यूनीशिया 1-1 से बराबरी पर।

- 35वें मिनट में गोल, ट्यूनीशिया ने की बराबरी। ट्यूनीशिया के फर्जानी सासी ने किया गोल। - 34वें मिनट में ट्यूनीशिया को पेनल्टी। वीएआर से रेफरी ने दिया फैसला।

-  23वें मिनट में ट्यूनीशिया के लिए कॉर्नर। ट्यूनीशिया के लिए मैच में ये पहला कॉर्नर, हालांकि शॉट काफी ऊंचा था और इंग्लैंड ने आसानी से खतरे को टाल दिया।

- 18वें ओवर में इंग्लैंड के जॉर्डन हेंडर्सन ने गेंद के साथ लंबी दूरी तय करते हुए एक शॉट ट्यूनीशिया के गोलपोस्ट की ओर खेला लेकिन गोलकीपर मुस्तफा ने गेंद पकड़ते हुए गोल की संभावना को खत्म किया।

- 15वें मिनट में चोट के कारण ट्यूनीशिया के गोलकीपर हसन मैदान से बाहर। उनकी जगह अब फारूक बेन मुस्तफा आए हैं।

-  11वें मिनट में इंग्लैंड को बढ़त, हैरी केन ने किया गोल। ट्यूनीशिया के गोलकीपर मोएज हसन ने इंग्लैंड के आक्रमण पर गोल के एक शानदार मौके के जाया किया। जोन स्टोंस ने ये हेडर मारा था लेकिन गेंद हसन के हाथ से लगकर हैरी केन के पास चली और उन्होंने इस मौके को गोल में बदल दिया।  - दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ मैच शुरू

- भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे शुरू होगा मैच 

दोनों टीमें इस प्रकार है -

इंग्लैंड

कोच: गैरेथ साउथगाट

गोलकीपर्स: जैक बटलैंड, जोर्डन पिकफोर्ड, निक पोपे।

डिफेंडर्स: ट्रेंट अलैक्जेंडर-अर्नोल्ड, गैरी काहिल, फैबियान डेल्फ, फिल जोंस, हैरी मैगुएयर, डैनी रोज, जॉन स्टोंस, किरेन ट्रिपियर, काइल वॉकर, एश्ले यंग

मिडफील्डरर्स: डेले अल्ली, एरिक डेयर, जोर्डन हेंडरसन, जेस्से लिंगार्ड, रूबेन लॉफ्टस-चीक।

फॉर्वर्ड्स: हैरी केन, मार्कर्स रसफोर्ड, रहीम स्टर्लिंग, जेमी वर्डी, डैनी वेलबेक।

ट्यूनीशिया

कोच: नबिल मालौल

गोलकीपर्स: फारूक बेन मुस्तफा, मोएज हसन, अयमेन मथलौथी

डिफेंडर्स: रामी बेडौई, योहन बेनालौन, सैम बेन यूसुफ, डायलन ब्रॉन, ओसमा हद्दादी, अली मालौल, यासीन मरियाह, हमदी नगगुएज

मिडफील्डरर्स: एनिस बद्री, मोहम्मद अमीन बेन आमोर, गाइलिन चलाली, अहमद खलील, सैफेडीन खौउई, फेरजनी सस्सी, एलिस स्कीरी, नईम स्लिटी, बासेम स्रार्फी।

फॉर्वर्ड्स: फख्रेद्दीन बेन यूसुफ, सबर खलीफा, वाहबी खजरी

टॅग्स :फीफा विश्व कपइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका