लाइव न्यूज़ :

FIFA वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के हैरी केन ने जीता गोल्डन बूट, मेसी-नेमार जैसे दिग्गजों ने किया निराश

By भाषा | Updated: July 16, 2018 00:17 IST

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी इस वर्ल्ड कप में केवल एक और ब्राजील के नेमार 2 गोल ही कर सके।

Open in App

मॉस्को, 16 जुलाई: इंग्लैंड की टीम भले ही फीफा विश्व कप में चौथे स्थान पर रही पर कप्तान हैरी केन ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल कर गोल्डन बूट हासिल करने में सफल रहे। फुटबाल के इस महासमर के शुरू होने से पहले इंग्लैंड को बड़ा दावेदार नहीं माना जा रहा था लेकिन केन ने अपने प्रदर्शन से टीम का मनोबल बढ़ाने के साथ सेमीफाइनल में भी पहुंचाया। उन्होंने छह मैच खेले और इतने ही गोल किये। 

केन फुटबाल विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी है। इससे पहले 1986 में मैक्सिको में हुए विश्व कप में गैरी लिनाकर ने गोल्डन बूट जीता था। लिनाकर ने भी छह गोल किये थे। 

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फ्रांस के युवा सनसनी कालियान एम्बापे, बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू और रूस के डेनिस चेरीशेव चार गोल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।  मौजूदा समय में फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और ब्राजील के नेमार विश्व कप में क्रमश: एक और दो गोल ही कर पाये।

यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस के चैम्पियन बनने के साथ कोच डेसचैम्प्स के नाम दर्ज हुआ ये शानदार रिकॉर्ड 

टॅग्स :फीफा विश्व कपहैरी केनइंग्लैंडलियोनेल मेसीनेमारक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका