लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस के चैम्पियन बनने के साथ कोच डेसचैम्प्स के नाम दर्ज हुआ ये शानदार रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: July 15, 2018 23:17 IST

फ्रांस ने जिनेदिन जिदान के दो गोल की मदद से 1998 के वर्ल्ड कप फाइनल में ब्राजील को 3-0 से हराया था।

Open in App

मॉस्को, 15 जुलाई: युवा खिलाड़ियों से भरी फ्रांस ने रविवार को 2018 फीफा विश्व कप फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार ट्राफी अपने नाम की और इसके साथ ही उसके कोच डिडिएर डेसचैम्प्स का नाम भी रिकॉर्ड की फेहरिस्त में शामिल हो गया। 

फ्रांस ने 1998 में पहली बार विश्व कप खिताब अपनी झोली में डाला था और तब वह टीम के कप्तान थे और आज वह यहां फाइनल जीतने वाली टीम के कोच हैं। इससे वह खिलाड़ी और मैनेजर के तौर पर अपनी टीम को विश्व कप ट्राफी दिलाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं। फ्रांस ने जिनेदिन जिदान के दो गोल की मदद से 1998 में ब्राजील को 3-0 से हराया था। 

यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस के चैम्पियन बनने के साथ कोच डेसचैम्प्स के नाम दर्ज हुआ ये शानदार रिकॉर्ड

डेसचैम्प्स से पहले ब्राजील के मारियो जगालो और जर्मनी के फ्रैंक बैकनबउर खिलाड़ी और कोच के तौर पर अपनी टीम को खिताब दिला चुके हैं। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप-2018 के फाइनल में क्रोएशिया को एक आत्मघाती गोल महंगा पड़ा जो उसके स्ट्राइकर मारियो मैंडजुकिक के सिर से लगकर गोलपोस्ट में समा गया।

इस मैच में फ्रांस की ओर से एंटोइन ग्रीजमैन (38वें मिनट), पॉल पोग्बा (59वें मिनट) और स्टार युवा खिलाड़ी किलियान एम्बापे (65वें मिनट) ने गोल दागे। वहीं, क्रोएशिया की ओर से इवान पेरिसिक (28वें मिनट) और मैंडजुकिक (69वें मिनट) ने गोल किए। 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: रोमांचक फाइनल में क्रोएशिया पर फ्रांस की दमदार जीत, 20 साल बाद बना चैम्पियन

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका