लाइव न्यूज़ :

FIFA: फाइनल में पहुंचने के बाद जश्न में सराबोर हुआ क्रोएशिया, फैंस की तस्वीरें कर देंगी हैरान

By भाषा | Updated: July 12, 2018 14:41 IST

Croatia: इंग्लैंड को हराकर पहली बार फीफी वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के बाद क्रोएशिया में जश्न का सैलाब उमड़ पड़ा

Open in App

जगरेब, 12 जुलाई: पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने के बाद क्रोएशिया में मानों जज्बात का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं आंसू छलके तो कहीं ठहाके बिखरे। कहीं पटाखे छूटे तो कहीं नारों के शोर से आसमान गूंज उठा। सरकारी एचआरटी टीवी के कमेंटेटर ड्रागो कोसिच खुशी से चीखते हुए बोले, 'क्रोएशिया विश्व कप फाइनल में, शानदार, सबसे बड़ा चमत्कार रूस में ।' 

जगरेब के मुख्य चौक पर भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में फुटबॉल प्रेमी उमड़ पड़े। क्रोएशिया के स्टार खिलाड़ी लूका मोडरिक ने कहा, 'हम गौरवान्वित और खुश हैं। हम यहां नहीं रुकेंगे।' विजयी गोल करने वाले मनजुकिच ने कहा, 'महान टीमें ही इंग्लैंड के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी कर सकती हैं। हम शेरों की तरह खेले।' 

सड़कों पर क्रोएशिया के ध्वज के लाल , सफेद और नीले रंग लपेटे लोगों का समूह खुशी में नाचता और गाता नजर आया। अपने दोस्तों के साथ जश्न में सराबोर फ्रान कूलिच ने कहा, 'यह जज्बात से भरी शाम है। हमारे लिये यह बहुत बड़ी जीत है।'

पढ़ें: इंग्लैंड को हरा World Cup इतिहास में पहली बार फाइनल में क्रोएशिया, तीन बार के फाइनलिस्ट फ्रांस से होगा मुकाबला

कैफे और होटलों में वेटरों, कर्मचारियों, टीवी कमेंटेटरों और अस्पतालों में नर्सों ने भी लाल और सफेद जर्सी पहन रखी थी। कुछ दुकानें जल्दी बंद हो गई ताकि स्टाफ मैच देख सकें।

टॅग्स :फीफा विश्व कपइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका