लाइव न्यूज़ :

FIFA WC: पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया की टीम, इंग्लैंड को एक्सट्रा टाइम में 2-1 से हराया

By सुमित राय | Updated: July 12, 2018 02:10 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया की टीम ने एक्सट्रा टाइम तक गए मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

Open in App

मास्को, 11 जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया की टीम ने एक्सट्रा टाइम तक गए मैच में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। क्रोएशिया की टीम ने पहली बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले क्रोएशियाई टीम साल 1998 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। क्रोएशिया की टीम का सामना फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में बेल्जियम को हराकर फाइल में जगह बनाई थी।

FIFA World Cup 2018, 2nd Semifinal, Croatia Vs England लाइव अपडेट -

- दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना फ्रांस से सामना होगा।

- 30 मिनट का एक्सट्रा टाइम खत्म होने के बाद मैच में 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- मैच के 109वें मिनट में क्रोएशिया के मारियो मैंडजुकी ने गोल कर अपनी टीम को दिलाई बढ़त। इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से आगे क्रोएशिया। स्कोर: क्रोएशिया- 2 और इंग्लैंड- 1 

- 30 मिनट के एक्सट्रा टाइम के पहले हाफ का 15 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और स्कोर 1-1 की बराबरी पर। स्कोर: क्रोएशिया- 1 और इंग्लैंड- 1

-  इस विश्व कप में क्रोएशिया का लगातार तीसरा मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया है। इससे पहले उसने प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क और क्वार्टर फाइनल में मेजबान रूस को हराया था।

- एक्सट्रा टाइम खत्म होने के बाद भी स्कोर 1-1 की बराबरी पर। मैच का रिजल्ट एक्सट्रा टाइम से आएगा। स्कोर: क्रोएशिया- 1 और इंग्लैंड- 1

- 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद 3 मिनट का एक्सट्रा टाइम जोड़ा गया।

- 80 मिनट का खेल खत्म होने के बाद भी बराबरी पर मौजूद है मैच। स्कोर: क्रोएशिया- 1 और इंग्लैंड- 1

- क्रोएशिया की बराबरी के बाद क्रोएशिया की टीम दबाव में आ गई है और लगातार गोल की कोशिश कर रही है।

- क्रोएशिया की ओर से 68वें मिनट में इवान पेरिसिक ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ स्कोर: क्रोएशिया- 1 और इंग्लैंड- 1

- क्रोएशिया और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 का दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे हाफ का खेल शुरु।

- क्रोएशिया की टीम एक्सट्रा टाइम में भी गोल करने में नाकाम रही और इंग्लैंड की बढ़त कायम। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक स्कोर: क्रोएशिया- 0 और इंग्लैंड- 1

- पहले हाफ का 45 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में 1 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया।

- 40 मिनट के बाद भी क्रोएशिया की टीम कोई गोल नहीं कर पाई और इंग्लैंड की बढ़त कायम। स्कोर: क्रोएशिया- 0 और इंग्लैंड- 1

- 30वें मिनट में इंंग्लैंड के पास अपनी बढ़त 2-0 करने का अच्छा मौका था, पर इस टूर्नामेंट में उनके सबसे कामयाब खिलाड़ी हैरी केन गोल करने के चूक गए। स्कोर: क्रोएशिया- 0 और इंग्लैंड- 1

- मैच के पहले 20 मिनट पूरे हो चुके हैं। क्रोएशिया पहला गोल खाने के बाद वापसी की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन गोल के मौके बनाने में उसके हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी है। स्कोर: क्रोएशिया- 0 और इंग्लैंड- 1

- इंग्लैंड के पहले गोल के बाद क्रोएशिया पर बढ़ा दबाव।

- इंग्लैंड का ये इस विश्व कप में 12वां गोल है। उसने 1966 के 11 गोल का रिकॉर्ड तोड़ा। तब वह चैम्पियन बना था।

- ट्रिपिएर 1966 के बाद से विश्व कप में डायरेक्ट फ्री किक से गोल करने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी है। इससे पहले डेविड बेकहम ने 1998 और 2006 में ऐसा किया था।

- ट्रिपिएर विश्व कप के किसी सेमीफाइनल में गोल करने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले गैरी लिनेकर और बॉबी चॉर्लटन ऐसा कर चुके हैं।

- इंग्लैंड की ओर से मैच 5वें मिनट में किरेन ट्रिपियर ने गोल कर अपनी टीम को दिलाई बढ़त। क्रोएशिया के खिलाफ 1-0 से बढ़त। स्कोर: क्रोएशिया- 0 और इंग्लैंड- 1

- क्रोएशिया और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2018 का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुरू।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच से पहले क्रोएशिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए ग्राउंड पर आए।

- विश्व कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। अब तक ये आपस में 7 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। इनमें इंग्लैंड ने चार और क्रोएशिया ने दो मैच जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा। 

- इंग्लैंड की टीम के खिलाफ क्रोएशिया की टीम के खिलाड़ी भी तैयार है। क्रोएशिया टीम के मिडफील्डर लुका मोडरिक से सबसे अधिक खतरा है। लुका मोडरिक अपने साथी खिलाड़ी इवान रेकिटिक और इवान पेरिसिक के साथ मिलकर टीम का मिडफील्ड संभाल रहे हैं।

- हैरी के अलावा, रहीम स्टर्लिंग भी क्रोएशिया के डिफेंस के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड की टीम के पास हैहैरी मैगुएयर जैसा डिफेंडर भी है और गोलकीपर के रूप में जोर्डन पिकफोर्ड क्रोएशिया को रोकने के लिए तैयार हैं।

- इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे बड़ी मजबूती टीम के कप्तान हैरी केन हैं और अकेले दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं। 24 साल से हैरी केन ने इस साल विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा 6 गोल किए हैं और गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। 

- इंग्लैंड की टीम 28 साल बाद सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेगी, तो वहीं क्रोएशिया की टीम ने 20 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

- इंग्लैंड ने आखिरी बार 1990 में विश्व कप सेमीफाइनल खेला था और एकमात्र विश्व कप 1966 में जीता था। वहीं, क्रोएशिया की टीम ने 1998 में सेमीफाइनल में प्रवेश हासिल किया था।

- इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे से मास्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

- फीफा वर्ल्ड कप 2018 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम का सामना क्रोएशिया की टीम से होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

इंग्लैंड

  • कोच: गैरेथ साउथगाट
  • गोलकीपर्स: जैक बटलैंड, जोर्डन पिकफोर्ड, निक पोपे।
  • डिफेंडर्स: ट्रेंट अलैक्जेंडर-अर्नोल्ड, गैरी काहिल, फैबियान डेल्फ, फिल जोंस, हैरी मैगुएयर, डैनी रोज, जॉन स्टोंस, किरेन ट्रिपियर, काइल वॉकर, एश्ले यंग
  • मिडफील्डरर्स: डेले अल्ली, एरिक डेयर, जोर्डन हेंडरसन, जेस्से लिंगार्ड, रूबेन लॉफ्टस-चीक।
  • फॉर्वर्ड्स: हैरी केन, मार्कर्स रसफोर्ड, रहीम स्टर्लिंग, जेमी वर्डी, डैनी वेलबेक।

क्रोएशिया

  • कोच: ज़लटको दालिक
  • गोलकीपर्स: डेनिजेल सुबासिक, लोवरे कालिनीक, डोमिनिक लिवाकोविच
  • डिफेंडर्स: वेद्रान कोरलुका, डोमागोज विडा, इवान स्ट्रिनीक, डेजन लोवरेन, सिम वर्सलजो, जोसिप पिवारिक, टिन जेद्वाज, ड्यूज काल्टा-कार
  • मिडफील्डरर्स: लुका मोडरिक, इवान रेकिटिक, मैटियो कोवासिस, मिलान बडेल्ज, मार्सेलो ब्रोजोविक, फिलिप ब्रैडारिक।
  • फॉर्वर्ड्स: मारियो मैंडजुकी, इवान पेरिसिक, निकोल कालनिक, एंज्रेज क्रैमरिक, मार्को जाका, एंटी रेबेक।
टॅग्स :फीफा विश्व कपहैरी केनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका