लाइव न्यूज़ :

डूरंड कप: लगातार दो जीत से मोहन बागान सेमीफाइनल के करीब, गोकुलम केरल और एफसी गोवा भी जीते

By भाषा | Updated: August 8, 2019 22:46 IST

पूर्व चैंपियन मोहन बागान गुरुवार को यहां 129वें डूरंड कप में लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन बागान 129वें डूरंड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।जीत के साथ मोहन बागान सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।गोकुलम केरल और एफसी गोवा ने भी अपने अपने पहले ग्रुप मैच जीते।

कोलकाता, आठ अगस्त। पूर्व चैंपियन मोहन बागान गुरुवार को यहां 129वें डूरंड कप में लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गया जबकि गोकुलम केरल और एफसी गोवा ने भी अपने अपने पहले ग्रुप मैच जीते। मोहन बागान ने एटीके को 2-1 से हराया। बागान की ओर से फ्रेन मोरांते ने 34वें मिनट जबकि जोसेबा बेइतिया ने 53वें मिनट में गोल दागा।

एटीके की ओर से एकमात्र गोल 78वें मिनट में बोरिस सिंह के पास पर आशीष प्रधान ने किया। डूरंड कप के शुरुआती मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 2-0 से हराने वाला मोहन बागान ग्रुप बी में दो मैचों में छह अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। बागान की टीम अगर 17 अगस्त को भारतीय नौसेना के खिलाफ ड्रा भी खेलती है तो भी सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

कोलकाता की इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी एटीके ने पहला मैच भारतीय नौसेना से 1-1 से ड्रॉ खेला था और दो मैचों मे सिर्फ एक अंक के साथ वह सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। दूसरी तरफ मार्कस जोसेफ की हैट्रिक से गोकुलम केरल एफसी ने ग्रुप डी में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ 4-0 की आसान जीत के साथ की। जोसेफ ने 39वें मिनट में गोकुलम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद टीम ने 10 मिनट के भीतर तीन गोल दागे।

जोसेफ ने 66वें मिनट में दूसरा गोल दागा जबकि दो मिनट बाद हेनरी किसेका ने स्कोर 3-0 किया। जोसेफ ने 75वें मिनट में एक और गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी करने के अलावा टीम की 4-0 से जीत सुनिश्चित की। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही आईएसएल की तीसरी टीम एफसी गोवा ने लिस्टन कोलासो के 26वें मिनट में दागे गोल से ग्रुप सी में आर्मी ग्रीन को 1-0 से हराया। एफसी गोवा इस टूर्नामेंट में अपनी युवा टीम के साथ उतरा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका