स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बयान, 'गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स मेरे सर्वश्रेष्ठ गोल से बेहतर'
By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 21, 2019 10:46 AM2019-09-21T10:46:43+5:302019-09-21T10:46:43+5:30
Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि उनका सर्वश्रेष्ठ गोल भी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स से बेहतर नहीं है
स्टार फुटबॉलरक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ सेक्स उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ गोल से भी बेहतर है।
पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी ने पीयर्स मोर्गन को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी वर्तमान टीम जुवेंतस के खिलाफ रियाल मैड्रिड के लिए अप्रैल 2018 में उनके द्वारा किया गया गोल उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गोल है, लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना के साथ सेक्स का आनंद उससे कहीं बेहतर है।
रोनाल्डो जॉर्जिना को 2016 से डेट कर रहे हैं और इस कपल की एक बेटी अलाना मार्टिना भी है। साथ ही ये कपल रोनाल्डो के तीन अन्य बच्चों का भी पालन-पोषण कर रहा है।
अप्रैल 2018 में रोनाल्डो ने दागा था 'बाइसिकिल गोल'
2018 में रोनाल्डो ने रियाल मैड्रिड के लिए खेलते हुए जुवेंतस के खिलाफ डानी करवाल के क्रॉस पर एक बेहतरीन बाइसिकिल किक गोल दागते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था।
रोनाल्डो ने ये तो माना कि ये उनके करियर का सबसे लाजवाब गोल है लेकिन उन्होंने कहा कि इसकी तुलना उनकी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स के सुखद अहसास से नहीं की जा सकती है।
मेरा सर्वश्रेष्ठ गोल गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स से बेहतर नहीं: रोनाल्डो
इंटरव्यू में जब उनसे ये पूछा गया कि क्या ये सेक्स से बेहतर है तो रोनाल्डो ने हंसते हुए कहा, 'ना, नहीं मेरी जियो के साथ (सेक्स से बेहतर), नहीं!''
अपने सर्वश्रेष्ठ गोल के बारे में रोनाल्डो ने कहा कि वह इस गोल को करने के लिए पिछले कई सालों से प्रयास कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने 'बाइसिकिल' गोल दागा। उन्होंने खुलासा किया कि इस खास कोशिश से पहले उन्होंने 700 गोल दागे थे।
ये गोल दागने के कुछ ही महीने बाद रोनाल्डो का रियाल मैड्रिड के साथ नौ साल का नाता टूट गया था और वह जुवेंतस से जुड़ गए थे। लेकिन अपने उस बाइसिकिल गोल के बाद फैंस से मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया ही उनके जुवेंतस से जुड़ने की प्रमुख वजह बनी थी।