लाइव न्यूज़ :

मुश्किल में फंसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अमेरिकी महिला ने लगाया रेप का आरोप

By सुमित राय | Updated: September 29, 2018 13:58 IST

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।

Open in App

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलरक्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। अब उनपर एक अमेरिकी महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार रोनाल्डो ने साल 2009 में लॉस वेगास के एक होटल में बलात्कार किया था।

हाल ही में महिला के बया को जर्मनी की एक मैगजीन (Der Spiegel ने छापा था। हालांकि अब रोनाल्डो के वकील का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है और इस तरह का रिपोर्ट छापने पर वे मैगजीन पर केस करेंगे।

मैगजीन ने रिपोर्ट में महिला के हवाले से बताया है कि यह रेप साल 2009 में लॉस वेगास के एक होटल के कमरे में हुआ था। मैगजीन ने यह बयान कथित पीड़ित महिला कैथरीन मायोर्गा के वकील की ओर से छापा है।

मैगजीन ने यह भी छापा है कि मायोर्गा और रोनाल्डो ने कोर्ट के बाहर ही इस मुद्दे को सुलझा लिया गया था। इसके लिए रोनाल्डो ने उन्हें 3,75,000 डॉलर की भारी भरकम रकम दी थी। इसके बाद महिला ने वादा किया गया था कि वह इसके बारे में फिर कभी बात नहीं करेंगी।

मायोर्गा के वकील ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत के लिए सिविल शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला रोनाल्डो की इस हरकत के बाद से काफी आहत है और हम चाहते हैं कि रोनाल्डो को इसकी सजा मिले।

वहीं रोनाल्डो के वकील के द्वारा कानूनी कार्रवाई की धमकी के बाद मैगजीन के एडिटर ने कहा कि है कि हमने कई बार रोनाल्डो और उनके मैनेजमेंट से इसका जवाब मांगने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोरेपफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका