लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बीच फैंस को राहत, जुलाई तक शुरू होगी चाइनीज सुपर लीग

By भाषा | Updated: April 20, 2020 12:05 IST

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है, यहां रविवार को 12 नए मामले सामने आए जिनमें आठ संक्रमित लोग विदेश से लौटे चीनी नागरिक हैं...

Open in App

कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हुई चीन सुपर लीग (सीएसएल) का सत्र जून के अंत या जुलाई की शरुआत में शुरू किया जा सकता है। फुटबॉल क्लब ग्वांग्झू आर एंड एफ के अध्यक्ष हुआंग शेंगहुआ ने यह जानकारी दी।

यूरोप सहित दुनिया भर की स्थगित लीगों की नजरें सीएसएल पर टिकी हैं क्योंकि वे देखना चाहते हैं कि लीग को दोबारा शुरू करने में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सीएसएल 22 फरवरी को शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे निलंबित कर दिया गया। दिसंबर में चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस संक्रमण इसके बाद दुनिया भर में फैल गया।

चीन की मीडिया ने शेंगहुआ के हवाले से कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति के विश्लेषण के आधार पर नया सत्र जून के अंत में या जुलाई की शुरुआत में शुरू हो सकता है।’’

शेंगहुआ ने कहा कि पूरे सत्र का आयोजन किया जा सकता है जिसमें प्रत्येक टीम पूरे 30 मैच खेलेगी। मीडिया में आई खबरों में हालांकि यह संकेत नहीं दिए गए हैं कि चीन फुटबाल संघ से इस संबंध में औपचारिक घोषणा की उम्मीद है या नहीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका