लाइव न्यूज़ :

28 साल के लापता फुटबॉलर का शव 19 दिन बाद बरामद, पुलिस ने की पुष्टि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2019 17:00 IST

विमान दुर्घटना का शिकार हुए इंग्लिश क्लब कार्डिफ सिटी के फुटबॉल खिलाड़ी एमिलियानो सला का शव डेविड इबोटसोन के विमान के मलबे में बरामद किया गया है।

Open in App

विमान दुर्घटना का शिकार हुए इंग्लिश क्लब कार्डिफ सिटी के फुटबॉल खिलाड़ी एमिलियानो सला का शव डेविड इबोटसोन के विमान के मलबे में बरामद किया गया है। डोरसेट पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'पोर्टलैंड पोर्ट पर जो शव लाया गया उसकी पहचान फुटबॉलर इमिलियानो सला के शव के रूप में कर ली गई है।

सीएनएन ने पुलिस द्वारा जारी बयान के हवाले से लिखा, 'इस खबर की जानकारी सला और उनके पायलट डेविड के परिवार को दे दी गई है। हम उनका लगातार समर्थन करते रहेंगे। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। हम मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रखेंगे।'

बता दें कि 28 वर्षीय एमिलियानो सला को क्लब प्रीमियर लीग की टीम कार्डिफ सिटी ने 1.93 करोड़ में फ्रेंच क्लब से खरीदा था। इसके बाद 21 जनवरी सला अपने नई टीम से जुड़ने के लिए फ्रांस के शहर नानतेस से हल्के विमान से उड़ान भरी थी और वेल्स की राजधानी कार्डिफ की तरफ जा रहे थे।

विमान में सला के अलावा सिर्फ उनके पायलट डेविड इबोटसन थे। आइसलैंड ऑफ गुएरेनसे से तकरीबन 24 किलोमीटर दूर जाने के बाद विमान का संपर्क टूट गया था और वह रडार से गायब हो गया था। जिसके बाद लंबे समय तक खोजबीन चली थी।

24 जनवरी को विमान के तलाशी अभियान को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया था। बचाव दल के अधिकारियों ने कहा था कि विमान में सवार लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम हैं। इसके बाद 4 फरवरी को दोबारा तलाश शुरू की गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका