लाइव न्यूज़ :

कोरोना की वजह से कोलकाता में नहीं खेल पाने से दुखी है अफगानिस्तान की फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: May 7, 2020 09:08 IST

Afghanistan football team: कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से कोलकाता में फीफा वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर नहीं खेल पाने को लेकर अफगानिस्तान फुटबॉल टीम ने निराशा जताई

Open in App
ठळक मुद्देहम भारत आने को लेकर उत्साहित थे, दुर्भाग्य से मैच स्थगित हो गया, इससे हमारा दिल टूट गया: जोहिब इस्लाम अमीरीमैं गर्व से कहता हूं कि भारत मेरा दूसरा घर है, मैंने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा भारत में बिताया है: अमीरी

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान जोहिब इस्लाम अमीरी ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण कोलकाता में फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर का मैच नहीं खेल पाने से उनकी टीम बेहद निराश है। अमीरी ने अफगानिस्तान की सीनियर टीम की तरफ से 2005 में पदार्पण किया तथा तब से वह भारत के खिलाफ कई मुकाबलों का हिस्सा रहे।

इनमें पिछले साल नवंबर में खेला गया फीफा विश्व कप 2022 क्वॉलिफाईंग मैच भी शामिल है। यह मैच 1-1 से बराबर छूटा था। अमीरी ने कहा, ‘‘भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच के लिये जब कोलकाता को मैच स्थल चुना गया तो हम काफी उत्साहित थे। जैसे ही घोषणा हुई सभी खिलाड़ी मुझसे पूछने लगे कि कोलकाता में खेलने के मायने क्या हैं।’’

उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ से कहा, ‘‘मैं उनसे कह रहा था कि वह फुटबॉल खेलने के लिये सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक है। मैदान बेहतरीन है और स्टेडियम खचाखच भरा रहता है जो इसे यादगार बना देता है। ’’ अमीरी ने कहा, ‘‘हमारी तरफ से हर तरह की तैयारी हो रखी थी और हम भारत आने को लेकर उत्साहित थे। दुर्भाग्य से मैच स्थगित हो गया। इससे हमारा दिल टूट गया।’’

आईलीग में गोकुलम केरला की तरफ से खेलने वाले अमीरी ने कहा कि मैच का कार्यक्रम फिर से तय होने के बाद वे भारत में खेलने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के अपने मित्रों से फिर से मिलने और उनका सामना करने का इंतजार कर रहा हूं। मैं गर्व से कहता हूं कि भारत मेरा दूसरा घर है। मैंने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा भारत में बिताया है। ’’

भारत में भी कोरोना संकट जारी है और इस घातक वायरस से संक्रमितों की संख्या 52 हजार को पार कर गई है, जबकि मरने वालों की संख्या भी 1700 से अधिक हो गई है। दुनिया भर में कोरोना ़से 2.5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :अफगानिस्तानफुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका