लाइव न्यूज़ :

AFC Asian Cup 2019: कतर ने चार बार के चैंपियन जापान को हराया, पहली बार जीता एशियाई कप का खिताब

By भाषा | Updated: February 2, 2019 11:45 IST

AFC Asian Cup 2019: कतर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 3-1 से हराते हुए पहली बार एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है

Open in App

अबुधाबी, 01 फरवरी: अपने स्टार स्ट्राइकर अलमोज अली के शानदार प्रयासों से कतर ने शुक्रवार को यहां चार बार के चैंपियन जापान को 3-1 से हराकर पहली बार एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। 

सूडान में जन्में अली ने खेल के 12वें मिनट में ही अपने कौशल का जोरदार नमूना पेश करके खूबसूरत गोल दागा। इसके बाद अब्दुलअजीज हातिम ने 27वें मिनट में गोल करके मध्यांतर तक कतर को 2-0 से आगे रखा। 

कतर की तरफ से तीसरा गोल अकरम अफीफ ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर किया। उसे यह पेनल्टी वीएआर तकनीक की मदद से मिली थी। इस बीच जापान की तरफ से एकमात्र गोल ताकुमी मिनामिनो ने 69वें मिनट में दागा। 

अली ने इस टूर्नामेंट में नौ गोल किये और वह किसी एक एशियाई कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। यूएई ने अली को इस टूर्नामेंट में खेलने के लिये अयोग्य करार देने की अपील की थी लेकिन मैच से कुछ घंटे पहले उन्हें क्लीन चिट मिल गयी थी। 

विश्व कप 2022 का मेजबान कतर इससे पहले कभी एशियाई कप में क्वॉर्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था लेकिन उसने फाइनल से पहले 16 गोल दागे और खिताबी मुकाबले में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। 

टॅग्स :फुटबॉलजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका