लाइव न्यूज़ :

टॉप बेस्ट रेस्टोरेंट की लिस्ट में भारत का होटल भी शामिल, ये हैं दुनिया के टॉप 7 बेस्ट रेस्टोरेंट

By मेघना वर्मा | Updated: June 21, 2018 17:28 IST

पिछले दो दशकों से पेरिस के रेस्टोरेंट को टॉप रेस्टोरेंट की लिस्ट में गिना जाता रहा है। यहां की डिश चखने के लिए हो सकता है आपको घंटों लाइन में भी लगना पड़े

Open in App

आपने अभी तक हर छोटे-बड़े रेटोरेंट में खाना खाया होगा। देश में हों या विदेश में हर जगह अपने पार्टनर या परिवार के साथ आपने खाना खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट कहां हैं। जी हां आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दुनिया के टॉप रेस्टोरेंट की लिस्ट में गिना जाता है। रेस्टोरेंट मैगजीन ने हाल ही में दुनिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट के नाम बताएं हैं। जबकि पूरे देश की बेस्ट रेस्टोरेंट की लिस्ट में भारत का सिर्फ एक ही रेस्टोरेंट शामिल है। आप भी जानिए कौन सा है टॉप 100 में शुमार यह होटल।

1. Asador Etxebarri, स्पेन

टॉप 7 में सबसे पहले जिस रेस्टोरेंट का नाम सबसे पहले आता है वह है स्पेन का Asador Etxebarri रेस्टोरेंट। गांव की झोपड़ी जैसा दिखने वाला ये रेस्टोरेंट अपनी खूबसूरती, सुविधा और यहां मिलने वाले खाने के स्वादिष्ट स्वाद के लिए जाना जाता है। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यहां मिलने वाला खाना आपको दुनिया के किसी भी कोने में खाने को नहीं मिलेगा क्योंकि यहां के शेफ सिर्फ इसी रेस्टोरेंट में काम करते हैं और वह डिश को अपनी तरह से बनाते हैं। 

2. Mugaritz, स्पेन

दूसरे नम्बर पर भी एक बार फिर स्पेन ने बाजी मार ली है। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यहां एक साथ 20 मेन कोर्स को सर्व किया जाता है। यहां के शेफ को स्पेशली सिर्फ इसी रेस्टोरेंट के लिए रखा जाता है ताकि वह अपनी रेसिपी किसी के साथ शेयर ना कर सकें। 

ये भी पढ़ें- फालतू के गुस्से, तनाव, चिंता, चिड़चिड़ेपन और निराशा से बचने के लिए खायें ये 5 चीजें

3. Arpège, पेरिस

पेरिस का का यह रेस्टोरेंट टॉप 5 रेस्टोरेंट में तीसरे नम्बर पर आता है। यह रेस्टोरेंट अपने तरह-तरह की स्वादिष्ट सब्जियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। पिछले दो दशकों से इस रेस्टोरेंट को टॉप रेस्टोरेंट की लिस्ट में गिना जाता रहा है। यहां की डिश चखने के लिए हो सकता है आपको घंटों लाइन में भी लगना पड़े, क्योंकि यहां हर समय भीड़ देखी जा सकती है। 

4. Maido, पेरू

पेरू के खूबसूरत शहर के इस जापानी वीडियो को टॉप लिस्ट में चौथे नम्बर पर जगह मिली है। इसे लेटिन अमेरिका में 2017 का बेस्ट रेस्टोरेंट होने का खिताब भी मिल चुका है। कहा जाता है कि यहां के मालिक ने अपने यूएस दौरे के बाद वापिस आकर इस रेस्टोरेंट को खोला और यहां दुनिया भर की मशहूर डिश को चखा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- बेदाग-निखरी त्वचा पाने के लिए काफी है एक 'लौंग', ऐसे करें इस्तेमाल

5. Central, पेरू

पेरू के ही एक और रेस्टोरेंट को दुनिया के टॉप 5 में पांचवा स्थान मिला है। यहां आपको इस शहर की हर डिश खाने को मिल जाएगी। सिर्फ यही नहीं यहां आपको कॉर्न, पोटैटो जैसे कई डिलिशियस डिश भी चखने को मिल सकते हैं। बस अगली बार जब भी पेरू जाएं यहां खाना खाना ना भूलें। 

ये है भारत का एकमात्र टॉप लिस्टेड रेस्टोरेंट 

दुनिया की इस सबसे चहेते रेस्टोरेंट में भारत के रेस्टोरेंट का नाम 90वें स्थान पर आता है। जी हां देश की राजधानी दिल्ली में स्थित होटल इंडियन ऐसेंट को इस लिस्ट में 90वां स्थान मिला है। पहले भी इस रेस्टोरेंट को ट्रिप एडवाइजर ने 2014 से 2017 तक का हर साल बेस्ट रेस्टोरेंट का खिताब देता आया है। लोदी गार्डन के पास बने इस रेस्टोरेंट की खासियत यहां का यूनिक स्वाद और एक साथ सर्व की जाने वाली यहां की 8 स्वादिष्ट क्यूजीन के लिए है।

टॅग्स :हेल्थी फूडट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

स्वास्थ्यWeight Loss: पेट की चर्बी और मोटापा कैसे कम करें, अपनाएं ये डाइट टिप्स

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड