लाइव न्यूज़ :

पिज्जा ही नहीं, उसका डिब्बा भी है खतरनाक, हो सकता है कैंसर

By मेघना वर्मा | Updated: June 6, 2018 11:15 IST

पिज्जा बॉक्स हानिकारक रिसाइकल्ड मटेरियल की मदद से बनाया जाता है जिसमें भारी ग्लूज, डाइज और यहां तक की टॉक्सिक इंक भी इस्तेमाल किया जाता है।

Open in App

आज की लाइफस्टाइल में खाने की जिस चीज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो है पिज्चा और बर्गर। बच्चे हों या बड़े हर किसी को आज कल फास्ट फूड खाने की लगभग लत सी हो गई है। कामकाजी महिलाएं भी कम समय होने के चलते अपने और अपने परिवार के साथ कम समय में बस पिज्जा खाकर ही पेट भर लेना चाहती हैं। आपने आज तक फास्ट फूड से होने वाले सेहत के नुकसान को तो सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि जंक फूड से भी ज्यादा नुकसान देह जंक फूड के उन डिब्बों में होता है जिसमें वो सर्व किए जाते हैं।

जी हां, हाल ही में एक खाद्दय मानक ऐजेंसी ने बताया कि जितना खतरनाक पिज्जा होता है उतना ही खतरनाक पिज्जा का वह डिब्बा भी होता है जिसमें उसे सर्व किया जाता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार इस बात का खुलासा किया गया है कि पिज्जा बॉक्स से इन्सानी शरीर को बहुत तरीके के नुकसान हो सकते हैं। 

पिज्जा बॉक्स से ये हो सकते हैं नुकसान

टॉक्सिक इंक जा सकते हैं शरीर में

पिज्जा बॉक्स हानिकारक रिसाइकल्ड मटेरियल की मदद से बनाया जाता है जिसमें भारी ग्लूज, डाइज और यहां तक की टॉक्सिक इंक भी इस्तेमाल किया जाता है। बहुत हद तक संभव होता है कि जब पिज्जा को गर्म किया जाए तो ये सारे केमिकल पिज्जा में चले जाएं और उसके माध्यम से हमारे शरीर में चले जाएं। इसके शरीर में जाते ही ये आपके आंतों और आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही ये आपके मुंह के अन्दर भी छाले जैसी समस्या पैदा कर सकता है। 

ये भी पढ़े- गर्मियों में कच्चे प्याज खाने के होते है ये 5 अचूक फायदे

महिलाओं को प्रजनन में हो सकती है समस्या

पिज्जा बॉक्स इतना खतरनाक भी हो सकता है कि वो महिलाओं के प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। इसमें पाए जाने वाला केमिकल डायसोबूटिल फाथेलेट डीआईबीपी मानव प्रजनन पर असर डालता है। ये शरीर में घुलकर एंडोक्रॉनिन को बाधा पहुंचाता है। 

हो सकता है कैंसर

पिज्जा बॉक्स में कुछ ऐसे हानिकारक केमिकल भी होते हैं जो हमारे शरीर के अंदर जाकर केंसर जैसी बिमारियों को भी जन्म दे सकते हैं। इन डिब्बों में भी पीएफएज होता है जिनका इस्तेमाल माइक्रोवेव पॉपकॉर्न पैकेट और कार्पेट क्लीनर में किया जाता है। पिज्जा बॉक्स में एक कोटिंग की जाती है ताकि कार्डबोर्ड बॉक्स तेल या वसा को सोख न पाए। डिब्बे पर लगी कोटिंग की वजह से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड