लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में मोटापे, कब्ज, बवासीर, एनीमिया, जोड़ों के दर्द का नाश करने के लिए दूध में चीनी नहीं इसे मिलाकर पियें

By उस्मान | Updated: December 19, 2018 12:58 IST

सर्दियों में गुड़ के सेवन से अनगिनत स्वास्थ्य फायदे होते हैं। अगर आप दूध में चीनी डालकर पीते हैं, तो आपको आज से ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। चीनी सेहत के लिए किसी भी तरह स्वस्थ नहीं है। इसके बजाय आपको दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए।

Open in App

सर्दियों में गुड़ के सेवन से अनगिनत स्वास्थ्य फायदे होते हैं। अगर आप दूध में चीनी डालकर पीते हैं, तो आपको आज से ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। चीनी सेहत के लिए किसी भी तरह स्वस्थ नहीं है। इसके बजाय आपको दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए। गुड़ एक नैचुरल स्वीटनर है और इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इससे दूध का टेस्ट बढ़ने के साथ आपकी स्किन, हेयर और अन्य ऑर्गन सिस्टम के लिए फायदे बढ़ जाते हैं। चलिए जानते हैं रोजाना रात को सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं। 

वजन कम करने में सहायकअगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं और दूध या चीनी वाली चाय पीने से परहेज करते हैं, तो आप गुड़ वाला दूध पी सकते हैं। कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर गुड़ वजन कम करने में सहायक है। इसलिए दूध और गुड़ का ज्यादा लाभ लेने के लिए आपको इसका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

एनीमिया का खतरा करता है कमप्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर आयरन की गोलियां लेने में समस्या होती हैं जो एनीमिया से बचाती हैं। इसलिए आप गोलियों की बजाय गुड़ और दूध का सेवन कर सकती हैं जो बिना साइड इफेक्ट्स के आपको एनीमिया से बचा सकते हैं। 

मासिक धर्म दर्द को करता है कमगुड़ एक ऐसा बेहतर उपाय है जो मासिक धर्म दर्द होता है। आयुर्वेद में भी पीरियड्स के दौरान पेट क्रैम्प से बचने के लिए दैनिक आधार पर दूध के साथ गुड़ का सेवन करने का सुझाव दिया है। इसका कूलिंग इफेक्ट पड़ता है जो आपके पेट को ठंडा कर देता है और सामान्य तापमान को बनाए रखने में मदद करता है, खासकर गर्मियों में।

इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में सहायकसर्दियों में अगर आप बार-बार सर्दी, खांसी जुकाम से पीड़ित होते हैं, तो इसका कारण आपका कमजोर इम्युनिटी सिस्टम हो सकता है। इसलिए अपने सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आपको दूध और गुड़ का सेवन करना चाहिए। 

जोड़ों के दर्द से दिलाये राहतकैल्शियम से भरपूर दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा गुड़ से हड्डियों और मांसपेशियों को पोषण मिलता है। ऐसा माना जाता है कि दूध में गुड़ मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

कब और बवासीर का होता है नाशगुड़ खाने से पाचन क्रिया तेज होती है। अपच, कब्ज, आंतों कीड़े आदि जैसी समस्याओं से पीड़ितों का इसका सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ के सेवन से आपका पाचन तंत्र और आंत्र आंदोलन कंट्रोल रहता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडवजन घटाएंघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड