लुधियाना में खुला है पहला प्लेन रेस्टोरेंट, सिर्फ शाकाहारी खाने करता है सर्व

By मेघना वर्मा | Published: April 13, 2018 01:39 PM2018-04-13T13:39:30+5:302018-04-13T13:39:30+5:30

अपने आप में ही सबसे अलग तरीके के इस रेस्टोरेंट में बेकरी, कैफे और पार्टी हॉल भी है। सबसे खास बात तो ये है कि यहां शुद्ध शाकाहारी खाना परोसा जाता है।

India's first plane restaurant in Ludhiana | लुधियाना में खुला है पहला प्लेन रेस्टोरेंट, सिर्फ शाकाहारी खाने करता है सर्व

लुधियाना में खुला है पहला प्लेन रेस्टोरेंट, सिर्फ शाकाहारी खाने करता है सर्व

सोचिये आप अपने परिवार के साथ एक ऐसे होटल में बैठे हों जो प्लेन के अंदर बना हो। सोचिए प्लेन के अंदर साधारण सीट की जगह आलिशान डाइनिंग टेबल और बेहतरीन व्यंजन खाने को मिले। आप सोच रहे होंगे कि शायद मैं किसी विदेश में बने किसी प्लेन रेस्टोरेंट की बात कर रही हूं लेकिन ऐसा नहीं हैं अब भारत में भी खूबसूरत एयरप्लेन रेस्टोरेंट का मजा ले सकते हैं। लुधियान में भारत का पहला प्लेन रेस्टोरेंट खोला गया है। क्रिएटिविटी का नमूना दिखाते हुए लुधियाना में भारत के पहले प्लेन रेस्टोरेंट को खोला गया है। ये खास जगह पूरे लुधियाना में धूम मचा रहा है। आप भी जानिये क्या है इसमें खास

पुरानी प्लेन को रेस्टोरेंट में बदला

एक पुरानी एयर बस को रेस्टोरेंट ‘प्लेन रेस्टोरेंट’में बदल दिया गया। अब लोग विमान में खाना खाने का मजा उठा सकेंगे। इस रेस्टोरेंट का नाम है हवाई अड्डा। इसे कबाड़ हो चुके एयर बस 320 से तैयार किया गया है। आपको इसके अंदर बैठकर किसी शाही घराने में खाना खाने जैसा अनुभव होगा। 

एक साथ बैठ सकते हैं 180 लोग

भारत के इस पहले प्लेन रेस्टोरेंट में एक साथ 180 लोग बैठ सकते हैं। दिल्ली में तैयार किये गए प्लेन रेस्टोरेंट को 4 ट्रकों की मदद से दिल्ली से लुधियाना लाया गया है। इस प्लेन रेस्टोरेंट को बनकर तैयार होने में कुल 4 महीने का समय लगा था। 

ये भी पढ़े: कहीं चिड़िया के घोसले में तो कहीं बर्फ के ऊपर बैठकर खाना खाते हैं लोग, ये हैं दुनिया के 5 यूनिक रेस्टोरेंट

महाराजा एक्सप्रेस को देखकर आया आईडिया

प्लेन रेस्टोरेंट को बनाने वाले परमजीत सिंह के मुताबिक इसको बनाने का आईडिया उन्हें महाराजा एक्सप्रेस देखकर आया। वो कुछ ऐसी ही चीज वो प्लेन के साथ करना कहते थे। और पूरी चार महीने की म्हणत के बाद वो भारत के पहले प्लेन रेस्टोरेंट को बनाने में कामयाब हो गए।

सिर्फ शाकाहारी मिलता है खाना

अपने आप में ही सबसे अलग तरीके के इस रेस्टोरेंट में बेकरी, कैफे और पार्टी हॉल भी है। सबसे खास बात तो ये है कि यहां शुद्ध शाकाहारी खाना परोसा जाता है। जिसमें पारम्परिक के साथ आप देशभर के शाकाहारी व्यंजनों का जायका चख सकते हैं। 

दिल्ली से लगेंगे 5 घंटे

दिल्ली से यहां तक पहुंचने के लिए आपको 5 घंटे लग सकते हैं। कई ट्रेनें इस शहर को देश के सभी भागों से जोड़ती हैं। रिक्शे और बस के द्वारा इस शहर में भ्रमण करना आसान है। आप लुधियाना पहुंचकर किसी बस या टैक्सी की मदद से इस रेस्टोरेंट में पहुंच सकते हैं।

Web Title: India's first plane restaurant in Ludhiana

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे