कहीं चिड़िया के घोसले में तो कहीं बर्फ के ऊपर बैठकर खाना खाते हैं लोग, ये हैं दुनिया के 5 यूनिक रेस्टोरेंट

By मेघना वर्मा | Published: April 13, 2018 07:40 AM2018-04-13T07:40:09+5:302018-04-13T07:40:09+5:30

बर्ड नेस्ट रेस्टोरेंट थाईलैंड में स्थित है। यहां आने वाले लोगों को किसी पक्षी की तरह एक घोंसले में बैठा दिया जाता है और उसे पेड़ की उंचाइयों पर टांग देते हैं।

know about Unique and funny restaurants of the world | कहीं चिड़िया के घोसले में तो कहीं बर्फ के ऊपर बैठकर खाना खाते हैं लोग, ये हैं दुनिया के 5 यूनिक रेस्टोरेंट

कहीं चिड़िया के घोसले में तो कहीं बर्फ के ऊपर बैठकर खाना खाते हैं लोग, ये हैं दुनिया के 5 यूनिक रेस्टोरेंट

बड़ा हॉल, एक छत के नीचे ढेर सारी कुर्सी मेज और स्वादिस्ट खाना सर्व करते वेटर्स, आपने अक्सर ऐसे होटलों में खाना खाया होगा।लेकिन क्या आपने कभी हवा में उड़ते हुए टेबल पर बैठकर खाना खाने का मजा लिया है? कभी पानी के गिरते झरने के ठीक सामने बैठ कर अपने दोस्तों या परिवार के साथ खाना खाया है? है।आज हम आपको दुनिया भर के कुछ ऐसे ही 5 यूनिक रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने स्वादिष्ट खाने के साथ अपने यूनिक ऐम्बिएन्स के लिए भी जाना जाता है।

फिलीपिंस में वॉटरफॉल के नीचे लीजिये खाने का मजा

प्रकृति के बीच बैठ कर परिवार या दोस्तों के साथ खाना खाने का मजा ही कुछ और होता हैं।सामने बहता प्राकृतिक खूबसूरत झरना और लजीज खाना हो तो आप खुद को किसी जन्नत में पाएंगे।शहर की भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में बने फिलीपींस के इस वॉटरफॉल रेस्टोरेंट में आपको शांति मिलेगी।हर साल देश-विदेश से आने वाले पर्यटक 'लैबसिन वॉटरफॉल' रेस्टोरेंट में जरूर जाते हैं।यह रेस्टोरेंट एक नदी और झरने के बीचों-बीच बनाया गया है ताकि लोग एक साथ दोनों चीजों का मजा ले सके।झरने के गिरते पानी से कुछ कदमों की दूरी पर ही यहां कुछ बेंच लगाए गए हैं।उन्हीं पर लोग बैठ के खाना खाते हैं।साथ ही नदी का पानी लोगों के पैरों को छूता रहता है।इसके कारण ही अधिकतर लोग इस रेस्टोरेंट में नंगे पैर ही जाना पसंद करते हैं।यहां पर खाने के लिए खास चावल और मछली दी जाती है।

बर्ड नेस्ट रेस्टोरेंट, थाईलैंड

बर्ड नेस्ट रेस्टोरेंट थाईलैंड में स्थित है। यहां आने वाले पर्यटकों को खाना खाने का बिल्कुल अलग अनुभव मिलता है।यहां आने वाले लोगों को किसी पक्षी की तरह एक घोंसले में बैठा दिया जाता है और उसे पेड़ की उंचाइयों पर टांग देते हैं।यह दुनिया का पहला ऐसा रेस्टोरेंट है जिसमें आप डिनर एक पक्षी के घोंसले में बैठ कर सकते हैं।समंदर के पास जमीन से कई फुट ऊपर आपको एक घोंसले में बैठ कर अजीब सा अनुभव होगा।पेड़ों के सहारे जमीन से ऊपर बैठने की जगह बनाई गई है।

मालदीव के अंडरवाटर रेस्टोरेंट में होगा अनोखा अनुभव

सोचिए आप कांच के बने आलिशान होटल में बैठे हों और खाने के साथ आप उन कांच की दीवारों से समुद्री मछलियों और एनी जानवरों को देख पायें। मालदीव में बने अंडरवाटर रेस्टोरेंट में बैठ कर खाना खाना आपको कुछ ऐसा ही रोमांचक अनुभव देगा।इस खास अंडरवाटर रेस्टोरेंट को मालदीव में बनाया गया है।इसकी खासियत यह है कि इसे जमीन की सतह से पांच मीटर नीचे बनाया गया है, जिसके ऊपर की तरफ 180डिग्री कांच की परत है।इतना ही नहीं यह अंदर से इतना खूबसूरत दिखाई देता है कि सबसे खूबसूरत रेस्तरां की लिस्ट में कई बार इसका नाम आ चुका है।रेस्टोरेंट के अंदर आपको समुद्र के अंदर होने का एहसास मिलेगा।इसके अंदर से आप जल जीवन का आनंद ले सकते हैं।

कैट कैफे, जापान

माना जाता है कि जापानियों को बिल्लियां खूब भाती हैं। शायद इसलिए ही इस रेस्टोरेंट को बनाया गया है। यहां पर आप न सिर्फ अच्छा जापानी खाना खा सकते हैं बल्कि यहां आप बिल्लियों के साथ समय भी बिता सकते हैं।कई लोगों को बिल्लियां पसंद होती हैं, लेकिन बिजी होने के कारण वह इन्हें पाल नहीं पाते हैं।ऐसे ही लोगों के लिए बनाया गया है यह रेस्टोरेंट। यहां आपको हर तरफ बिल्लियाँ घूमती दिखाई दे जाएंगी। कोई बिल्ली टेबल पर होगी तो कोई कुर्सी पर आराम फरमा रही होगी। यहाँ पर आप खुद तो खाना खाएंगे ही, लेकिन इसके अलावा आप बिल्लियों को भी खाना खिला सकते हैं।

आइस रेस्टोरेंट, दुबई

यह आइस रेस्टोरेंट शायद दुबई की एक मात्र बर्फीली जगह है।दुबई की गर्मी में यही ऐसी जगह है जो आपको अंटार्कटिक जैसी ठंड का एहसास मिलेगा।इस रेस्टोरेंट को पूरी तरह से बर्फ से बनाया गया है।यहां का तापमान हमेशा शून्य से नीचे ही रहता है।दुबई की गर्मी से परेशान होने के बाद अक्सर लोग यहीं आया करते हैं।यह रेस्टोरेंट में हर चीज को ही बर्फ से बनाया गया है।

कुर्सी, टेबल, सजावट का सामान हर चीज यहां बर्फ से बनी है।यहां पर आने वाले हर व्यक्ति को एक जैकेट दी जाती है जो रेस्टोरेंट के अंदर की ठंड से बचने के लिए होती है।

Web Title: know about Unique and funny restaurants of the world

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे