बुधवार स्पेशल: घर पर बने स्टीम मोदक से लगाएं गणेश जी को भोग

By मेघना वर्मा | Published: January 2, 2018 11:50 AM2018-01-02T11:50:45+5:302018-01-02T12:08:24+5:30

मोदक ना सिर्फ गणेश को प्रिय है बल्कि यह सर्दियों में एक स्वादिष्ट व्यंजन भी हो सकता है, घर पर आसान तरीके से ऐसे बनाएं मोदक।

how to make a steem Modak at home | बुधवार स्पेशल: घर पर बने स्टीम मोदक से लगाएं गणेश जी को भोग

बुधवार स्पेशल: घर पर बने स्टीम मोदक से लगाएं गणेश जी को भोग

बुधवार का दिन विघ्न-विनायक गणेश जी को समर्पित माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि हर संकट को हरने वाले गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय है। महाराष्ट्र में खाए जाने वाले इस मीठे व्यंजन को भाप से या फ्राई करके भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको भाप से बनने वाले यानी स्टीम्ड मोदक को घर पर बनाने की विधि बता रहे हैं। आप भी इस बुधवार इन्हें बनाएं लगाइए गणेश को भोग।

सामग्री

बारीक पिसा हुआ चावल का आटा - 1 कप 
बारीक कटा हुआ सूखा नारियल     - 1/2 कप
गुड़                                             - 1/4 कप
देशी घी
खसखस                                       - 2 चम्मच
बारीक कटे हुए मेवे 

मोदक बनाने की विधि

1. चावल जिस भी मात्रा में हो उसी मात्रा का पानी लेकर उसे उबाल लें। जब पानी में अच्छे से उबाल आ जाए तो उसमें बारीक पिसा चावल का आटा डालें और उसे ढककर पकने दें। 
2. दूसरे पैन में गुड़ डालें और उसे पिघलने दें। धीमी आंच पर गुड़ को मेल्ट करने के बाद उसमें नारियल और कटे हुए सारे मेवे मिला लें और थोड़ा सा पकाकर इसे आंच से उतार दें। 
3. चावल के पके हुए आटे को निकालकर उसे घी की सहायता से मसले और चिकना कर लें। अब उनकी लोई बनाकर उसमें नारियल और गुड़ का मिक्सचर भरें और उसे मोदक का आकर दें।
4. अब स्टीमर में पानी उबलने को रख दें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें मोदक को रखकर 12 से 15 मिनट तक पकाएं। जब मोदक पक जाएंगे तो उसमें अलग से चमक आ जाएगी।   

Web Title: how to make a steem Modak at home

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे