Holi gujiya Recipe in Hindi: इस होली घर पर ही बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें स्पेशल रेसिपी (Video)

By गुलनीत कौर | Published: March 19, 2019 03:58 PM2019-03-19T15:58:28+5:302019-03-19T15:58:28+5:30

होली का त्योहार गुजिया की मिठास के बिना अधूरा है। इसलिए होली आने से महीना पहले से ही दुकानों पर गुजिया मिलनी शुरू हो जाती है। मगर ये गुजिया काफी महंगी होती है। लेकिन मार्केट जैसा टेस्ट भी चाहिए और पैसे भी बचाने है तो घर पर गुजिया बनाने की अच्छी रेसिपी को जान लें।

Holi gujia recipe video, how to make soft, tasty gujia at home on holi festival, gujia banane ki vidhi | Holi gujiya Recipe in Hindi: इस होली घर पर ही बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें स्पेशल रेसिपी (Video)

Holi gujiya Recipe in Hindi: इस होली घर पर ही बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें स्पेशल रेसिपी (Video)

होली का समय हो और घर में ढेर सारे पकवान ना आएं, ऐसा हो सकता है क्या! इन पकवानों में भी हम सबसे पहले गुजिया पर टूटकर पड़ते हैं। ढेर सारे मावे, सूजी, खोया से भरी से गुजिया देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसलिए होली आने से महीने पहले ही मिठाई की दुकानों पर गुजिया मिलनी शुरू हो जाती है। तब से लेकर होली के कितने दिनों बाद तक भी गुजिया मिलती है लेकिन इसे खाकर दिल फिर भी नहीं भरता है। 

मिठाई की दुकान से गुजिया लेने जाओ तो यह 400-500 रूपये किलो से कम नहीं मिलती। थोड़ी और अच्छी दुकान पर जाने पर ये दाम आसमान को छूने लगते हैं। लेकिन फिर भी लोग मार्केट की गुजिया खाना पसंद करते हैं। क्योंकि दुकान पर चाशनी से लथपथ टेस्टी, नर्म गुजिया मिलती है। घर पर ऐसी गुजिया बन नहीं पाती है। घर पर बनी गुजिया कुछ ही देर में सख्त हो जाती है। मगर इस होली ऐसा नहीं होगा, यहां हम आपको टेस्टी और नर्म गुजिया बनाने की रेसिपी देने जा रहे हैं।

होली इस बार 21 मार्च की है। 20 मार्च को होलिका दहन होगा। इसे लोग छोटी होली के नाम से भी जानते हैं। होली पर गुजिया के अलावा नमकपारे, माल पुआ, नारियल के लड्डू, पालक भजिया, पकौड़े, भांग की चटनी, आदि टेस्टी पकवान भी बनते हैं। लेकिन सबसे अधिक गुजिया ही पसंद की जाती है। तो आगे जानें टेस्टी गुजिया बनाने की रेसिपी।

यह भी पढ़ें: इस होली बनाएं ये 4 स्वादिष्ट व्यंजन, दोस्तों और परिवार वालों के साथ खाकर लें होली का मजा

होली पर गुजिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

- मैदा
- खोया
- मेवे
- चीनी
- इलायची पाउडर
- नारियल का बुरादा
- भूनी हुई सूजी
- घी

वीडियो में देखें टेस्टी, नर्म गुजिया बनाने की रेसिपी:

English summary :
Holi festival is incomplete without the sweetness of Gujia. Therefore, Gujia starts getting shops already in the month before coming to Holi. But these Gujjas are very expensive. today lokmat news hindi going to share very easy recipe to make tasty, soft and delicious Gujia or guiya at home.


Web Title: Holi gujia recipe video, how to make soft, tasty gujia at home on holi festival, gujia banane ki vidhi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे