20 मिनट में ऐसे बनाएं चॉकलेटी और मावे की शुगर फ्री गुजिया, स्वाद ऐसा कि मेहमान हो जाएंगे दीवाने

By उस्मान | Published: March 21, 2019 08:07 AM2019-03-21T08:07:12+5:302019-03-21T08:07:12+5:30

Holi 2019: अगर आपने अभी तक होली के लिए गुजिया नहीं बनाई हैं, तो हम आपको 20 मिनट की एक ऐसी खास रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आप ज्यादा मेहनत किये बिना लजीज गुजिया बना सकते हैं.

Holi 2019: step by step recipe to make suji mawa gujiya, chocolate gujiya, sugar free gujiya in hindi | 20 मिनट में ऐसे बनाएं चॉकलेटी और मावे की शुगर फ्री गुजिया, स्वाद ऐसा कि मेहमान हो जाएंगे दीवाने

20 मिनट में ऐसे बनाएं चॉकलेटी और मावे की शुगर फ्री गुजिया, स्वाद ऐसा कि मेहमान हो जाएंगे दीवाने

बिना गुजिया के होली का पर्व अधूरा है। होली नजदीक आते ही हर घर में गुजिया बनाने की तैयारियां शुरू हो जाती है। अगर आपने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है, तो कोई बात नहीं। हम आपको चॉकलेटी और मावे की शुगर फ्री गुजिया बनाने की विधि बता रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि आप इसे बहुत कम सामग्री के साथ कम समय में तैयार कर सकते हैं।

चॉकलेटी गुजिया के लिए आवश्यक सामग्री
मेदा - 1 कप
घी - 2 टेबल स्पून
घी - गुंजिया तलने के लिए
पानी - जरूरत के अनुसार
मावा - 1 कप
पॉउडर चीनी - 1 कप
नारियल का बुरादा - 1 कप
बादाम - 2 टेबल स्पून
किशमिश - 2 टेबल स्पून
इलायची - 5-6 ( पाउडर )
कोकोआ पाउडर - 2 टेबल स्पून
गार्निश के लिए- चॉकलेट सिरप

मावा गुजिया के लिए आवश्यक सामग्री 
मैदा - 500 ग्राम
घी - 120 ग्राम
मावा - 250 ग्राम
सूजी - 120 ग्राम
बूरा - 300 ग्राम
बादाम - 20 (बारीक कटे हुए)
काजू - 20 (बारीक कटे हुए)
सूखा नारियल - 2/3 कप (कद्दूकस किया हुआ)
किशमिश - 2 टेबल स्पून
इलायची - 12
काली मिर्च - 20 (दरदरी कुटी हुई)
जायफल - 1
घी - तलने के लिए

शुगर फ्री गुजिया के लिए सामग्री 
मैदा - 4 कप
नमक - 1 छोटा चम्मच
घी - 5 टेबल स्पून 
खोया (मावा) - 500 ग्राम 
चीनी मुक्त नैचुरल डाइट शुगर - 6 चम्मच 
सूखा नारियल - 3 टीस्पून (कसा हुआ) 
काजू - 15 (बारीक कटा हुआ) 
बादाम - 15 (बारीक कटा हुआ) 
किशमिश -20 
हरी इलायची या जायफल पाउडर - ½ टीस्पून

गुजिया बनाने की विधि
- बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें, उसमें नमक और घी डालकर हाथ से मिक्स कर लें। 
- फिर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक सख्त आटा गूंद लें। 
- गूंदे हुए आटे को गीले कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद एक कढ़ाही में खोया डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।
- अब एक बॉउल में भुना हुआ खोया, शुगर फ्री, इलायची और जायफल पाउडर, सूखे मेवे सूखा नारियल डालकर मिक्स कर लें।
- अब आटे को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें और बेलन की मदद से छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।
- इसके बाद एक-एक कर पूरी को गुजिया सांचे में रखें।
- फिर उसमें खोये और सूखे मेवे का मिश्रण रखकर, पूरी के किनारों पर थोड़ा सा पानी लगाएं। 
- इसके बाद हाथ की मदद से सांचें को बंद करें, एक्स्ट्रा पूरी के हिस्से को अलग कर दें।
- अब एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें।
- फिर उसमें एक-एक कर गुजिया डालकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें।
- इसके बाद गुजिया को नैपकीन प्लेट में निकाल लें।

Web Title: Holi 2019: step by step recipe to make suji mawa gujiya, chocolate gujiya, sugar free gujiya in hindi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे