किसी का ग्रीन टी तो किसी का मिर्च जैसा है स्वाद, ये हैं दुनिया में सबसे अजीबो-गरीब स्वाद की चॉकलेट

By मेघना वर्मा | Published: August 17, 2018 07:12 AM2018-08-17T07:12:38+5:302018-08-17T12:36:35+5:30

जापान के लोगों को अपने फीगर की इतनी चिंता है कि उन्होंने ग्रीन टी चॉकलेट तक बना डाली है।

Craziest and weird chocolate flavors information in Hindi | किसी का ग्रीन टी तो किसी का मिर्च जैसा है स्वाद, ये हैं दुनिया में सबसे अजीबो-गरीब स्वाद की चॉकलेट

किसी का ग्रीन टी तो किसी का मिर्च जैसा है स्वाद, ये हैं दुनिया में सबसे अजीबो-गरीब स्वाद की चॉकलेट

चॉकलेट का नाम सुनते ही सबसे पहले जो ख्याल मन में आता है वो है मीठा, क्रिमी-क्रिस्पी और यम्म्म चॉकलेट का स्वाद। मूड चाहे जैसा भई हो चॉकलेट हर मूड को हैप्पीनेस में बदल देती है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी ही चॉकलेट के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें उनके अजीबो-गरीब स्वाद के कारण जाना जाता है। दुनिया भर में मिलने वाली इन चॉकलेट्स ने शायद चॉकलेट का नाम बदल दिया है और शायद इन चॉकलेट्स को आप कभी खाना भी नहीं चाहेंगे। खुद ही देखिए। 

1. स्वीट पोटैटो किट-कैट

स्वीट पोटैटो लगभग पूरे देश में खाया और पसंद किया जाता है। मगर जापान के लोगों को ये इतना पसंद है कि इन्होंने स्वीट पोटैटो फ्लेवर्ड की चॉकलेट तक बना दी है। किट-कैट ने इस चॉकलेट को बनाकर इसे स्वीट पोटैटो का नाम भी दे डाला है। 

2. बेकन चॉकलेट

जिन लोगों को बेकन खाना पसंद हैं उन्हें नई बेकन चॉकलेट काफी पसंद आएगी। मगर गलती से भी इसे शाकाहारी लोग ना खा बैठें वरना बहुत पछतावा होगा। 

3. फ्रेंच टोस्ट चॉकलेट

सुबह के ब्रेकफास्ट में आपने भी कई बार फ्रेंच टोस्ट खाया होगा। इसका स्वाद आप अब चॉकलेट में भी चख सकते हैं। मार्केट में में नए फ्रेंच टोस्ट की भी चॉकलेट आई है जिसे आप जब चाहे तब खाकर फ्रेंच टोस्ट का टेस्ट ले सकते हैं। 

4. इंडियन करी चॉकलेट

इंडियन खाना औऱ इंडियन मसालों का स्वाद चखने के लिए इंडियन करी फल्वर्ड का चॉकलेट भी बना डाला है। ये चॉकलेट इंडिया के अलावा बाकी सभी देशों में खाने को मिल जाएगी। 

5. दालचीनी और मिर्च चॉकलेट

जी अगर आपको स्पाइसी खाना पसंद हैं तो आपको भी ये दालचीनी और लाल मिर्च फ्लेवर्ड की चॉकलेट खानी चाहिए। मैक्सिकन लोगों ने इसे लाल मिर्च और डार्क चॉकलेट के साथ मिलकर बनाया है। 

6. ग्रीन टी फ्लेवर्ड चॉकलेट

जापान के लोगों को अपने फीगर की इतनी चिंता है कि उन्होंने ग्रीन टी चॉकलेट तक बना डाली है। आपको भी ग्रीन टी पसंद है और आप स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हैं तो आप ग्रीन टी चॉकलेट खा सकते हैं। 

7. कैमल मिल्क चॉकलेट

ऊंट के दूध से बनने वाली यह चॉकलेट दुबई में मिलती है। इसकी दुबई से ही यह चॉकलेट बनकर पूरे दुनिया में भेजी जाती है। 

(फोटो- फूडमेट)

Web Title: Craziest and weird chocolate flavors information in Hindi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे