लाइव न्यूज़ :

चैत्र नवरात्रि 2018: उपवास में खाएं कुछ चटपटा, बनाएं खट्टा साबूदाना वड़ा

By मेघना वर्मा | Updated: March 20, 2018 14:36 IST

नवरात्रि व्रत कर रहे हैं या नहीं, लेकिन साबूदाने का वड़ा एक बार जरूर चखें।

Open in App

हिन्दू सभ्यता में नवरात्र महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। 18 मार्च के से शुरू हुए चैत्र की इस नवरात्रि पर जहां लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो व्रत भले ही ना रहते हों लेकिन इन नौ दिनों में वो प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते हैं। इन नौ दिनों में हिन्दू परिवारों में सात्विकता का पालन करने की कोशिश की जाती है। व्रत ना करने वाले लोग यदि खाने के शौकीन हो तो वे व्रत की चीजें खाना पसंद करते हैं। तो अगर आप भी व्रत की टेस्टी चीजें चखना चाहते हैं और यदि व्रत कर रहे हैं तो कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है तो हम आपको यहां साबूदाने का वड़ा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। वैसे तो वड़ा भारत में महाराष्ट्र राज्य का पारंपरिक अल्पाहार है, लेकिन इसे व्रत में खास डिश बनाकर खाया जा सकता है। इसे तीखी हरी चटनी और गरमा गरम चाय के साथ परोसें।

साबूदाना वड़ा बनाने की सामग्री

1. साबूदाना - आधा कप2. उबले और मसले हुए आलू - 1/2 कप3. मूंगफली के दाने - 1/4 कप4. हरी मिर्च - 25. अदरक - 1 चम्मच6. सेंधा नमक - आवश्यकतानुसार7. धनिया पत्ती- 2 चम्मच कटी हुई8. नींबू का रस - 2-3 चम्मच9. तलने के लिये तेल

वड़ा बनाने से पहले की तैयारी

1. मूंगफली के दाने को भूनकर उसके छिलटे निकालकर उसे पीस ले।2. प्रेशर कुकर में 1 आलू उबाले, छिलटे निकाले और मसलकर बाजू में रख दे।3. अदरक को धोले और पीस लें।4. साबूदाना भिगोने के बाद उसमें से पानी को पूरी तरह से अलग कर दें।5. 15 मिनट तक उसे छन्नी पर ही रखे. इसके बाद ही आप इसका उपयोग वड़ा बनाने के लिये कर सकते हो।

ये भी पढ़े: चैत्र नवरात्रि 2018: नवरात्रि के तीसरे दिन बनायें साबूदाने की स्वादिष्ट खिचड़ी

 साबूदाना वडा बनाने की विधि

1. एक भगोने में भोगोये हुए साबूदाने, मसले हुए आलू कटी हुई धनिया पत्ती, पिसी हुई अदरक, हरी मिर्च, 2. दाने, नमक और नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार करे।3. मिलाने के बाद 11 समान भागो में बाटें, अब एक-एक भाग के छोटे-छोटे बॉल बनायें और फिर बॉल को हल्का सा दबाये, ताकि वे समतल हो जायें। अब अपने हाथो पर चावल और आटा लगायें, ताकि बॉल बनाते समय मिश्रण आपके हाथो पर न चिपके।4. अब एक बर्तन में तेल गर्म करें और धीरे-धीरे बनाये हुए वडे तेल में डाले।5. अब तेल में वड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तले।6. जब वड़े हल्के सुनहरे हो जायें तब उन्हें किचन पेपर पर रखकर उन पर लगा अतिरिक्त तेल निकाल लें।

अब गरमा गर्म साबूदाना वड़े को टमाटर की चटनी या फिर दही के साथ परोसें। इसका स्वाद निश्चित ही आपका मन मोह लेगा।

टॅग्स :नवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड