पिज्जा-बर्गर नहीं बल्कि ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन फूड- यहां पढ़े पूरी लिस्ट

By मेघना वर्मा | Published: February 2, 2020 09:34 AM2020-02-02T09:34:10+5:302020-02-02T09:34:10+5:30

इस लिस्ट से ये बात साफ हो गई है कि ग्लोबली तौर पर भी लोग इंडिया के नॉर्थ इंडिया रिजन और यहां के फूड को काफी पसंद करते हैं। 

Biryani, butter chicken, dal makhani most searched Indian food globally in 2019 | पिज्जा-बर्गर नहीं बल्कि ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन फूड- यहां पढ़े पूरी लिस्ट

बिरयानी

Highlightsसाउथ इंडिया की फेमस डिश डोसा को औसतन 2.28 लाख बार सर्च किया गया।सांभर और इडली को इंडियन सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट मानते हैं। 

आज की जनरेशन और यंगर्सटर्स को पिज्जा-बर्गर खाने में कुछ अलग ही मजा मिलता है। देसी खाने को छोड़कर विदेशी खाने को लोग खूब चाव से खा रहे हैं मगर क्या आप जानते हैं कि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा जिस फूड या खाने को सर्च किया जाता है वो पिज्जा या बर्गर नहीं बल्कि हमारी आपकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बिरयानी है। 

जी हां, बिरयानी किसे नहीं  पसंद। मांस के साथ इंडियन मसालों में मिले खिले हुए चावल का स्वाद हमारी जुबान पर टेस्ट और होठों पर मुस्कुराहट ला देता है। वैसे वेज बिरयानी को लेकर अक्सर ही लोगों में डिबेट होता रहता है कि उसे बिरयानी कहा जाए या पुलाव। कहा जो भी जाए मगर एक रिसर्च में इस बात का दावा किया गया है कि साल 2019 में मोस्ट सर्च्ड इंडियन फूड में बिरयानी का नाम सबसे पहले आता है। 

ये टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड डिशेज

बिरयानी के बाद बटर चिकन, समोसा, चिकन टिक्का मसाला, डसा, तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट को इस लिस्ट में जगह मिली है। जिसे लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। ये वो इंडियन फूड हैं जो देसी लोगों के साथ ही विदेशियों के मन को भी भा जाते हैं। 

समोसा
समोसा

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार साउथ इंडिया की फेमस डिश डोसा को औसतन 2.28 लाख बार सर्च किया गया। इसके बाद तंदूरी चिकन, पालक पनीर, नान, दाल मखनी और चाट को भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। वहीं इंडिया ब्रेकफास्ट हैबिट स्डटी की ओर से किए जाने वाले इस सर्वे में बताया गया है कि डोसा और इसके साथ ही खाया जाने वाला सांभर और इडली को इंडियन सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट मानते हैं। 

पालक पनीर और चावल
पालक पनीर और चावल

वहीं इंडियन फूड में पंजाबी फूड की भी काफी डिमांड होती है। स्पाइसी स्नैक में समोसा और चाट को टॉप 10 की लिस्ट में जगह मिली है। जो नॉर्थ इंडिया की सबसे पॉपुलर डिश में से एक है। वहीं पालक पनीर और दाल मखनी इस लिस्ट में वेजीटेरियन लोगों की पसंद हो सकती है। वहीं इस लिस्ट से ये बात साफ हो गई है कि ग्लोबली तौर पर भी लोग इंडिया के नॉर्थ इंडिया रिजन और यहां के फूड को काफी पसंद करते हैं। 

Web Title: Biryani, butter chicken, dal makhani most searched Indian food globally in 2019

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :foodफूड