प्यार के शहर आगरा जाएं तो नाश्ते में इन स्ट्रीट फूड को चखना ना भूलें

By मेघना वर्मा | Published: January 17, 2018 03:58 PM2018-01-17T15:58:58+5:302018-01-17T16:22:31+5:30

परम्पराओं और संस्कृतियों के शहर आगरा, मुगल काल से ही खाने के लिए जाना जाता रहा है। समय के साथ यहां के स्वाद में भी बहुत बदलाव आया है।

Best breakfast Street Food In Agra | प्यार के शहर आगरा जाएं तो नाश्ते में इन स्ट्रीट फूड को चखना ना भूलें

प्यार के शहर आगरा जाएं तो नाश्ते में इन स्ट्रीट फूड को चखना ना भूलें

आगरा शहर प्यार करने वालों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सदियों से लोगों के प्यार का साक्षी रहा ताजमहल आज भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। प्यार की निशानी के लिए जाना जाने वाल यह शहर स्वाद के लिए भी मशहूर है। परम्पराओं और संस्कृतियों के इस शहर को मुगल काल से ही खाने के लिए जाना जाता रहा है। समय के साथ यहां के स्वाद में भी बहुत बदलाव आया है। यहां आने वाले पर्यटक ताज देखने के साथ आगरा के स्ट्रीट फूड को भी काफी पसंद करते हैं। 

बेडमी पूड़ी और जलेबी का होता है नाश्ता

आगरा शहर एक ऐसा शहर है जहां सुबह के नाश्ते में मीठे के साथ तीखा खाना भी पसंद करते हैं लोग। यही कारण है कि इस शहर में आपकी सुबह जलेबी और बेडमी की पूड़ी, दोनों के साथ होगी। इसे आगरा के सबसे मशहूर नाश्ते में से एक कहा जाता है। उड़द की दाल और गरम मसाले से बनी ये पूड़ी आलू और दही की सब्जी के साथ सर्व की जाती है। 

हर वरायटी के हैं पराठे

पराठा इस शहर का सबसे अच्छा स्ट्रीट फूड कहा जा सकता है। दही और मक्खन के साथ यहां हर स्ट्रीट पर आपको गोभी, मटर, पनीर, आलू और गाजर जैसे हर तरह के पराठे खाने को मिलते हैं। इसे खाने के लिए आप अगर के फेमस रामबाबू पराठे वाले के यहां जा सकते हैं। जहां आपको हर तरह के पराठे चखने को मिल सकते हैं।

नमकीन भल्ला

आगरा में भल्ला, आलू की टिक्की को कहते हैं। जिसे यहां सूखी मटर और लाल-हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। ये नमकीन भल्ला, आगरा के लगभग हर सड़क पर खाने को मिल जाएगा। लें इसका असली स्वाद चखना हो तो आप सदर बाजार की चाट वाली गली में जाकर इसको चख सकते हैं।

दालमोठ

पारंपरिक नमकीन में आने वाले इस सूखे व्यंजन को लोग शाम के नाश्ते में खाया जाता है। कई तरह की नमकीन को मिला कर बना दालमोठ शाम की चाय के साथ एक परफेक्ट नाश्ते के लिए खाया जाता है। इसे ना सिर्फ आप तुरंत खा सकते हैं बल्कि चाहें तो इसे अपने घर पर भी लाकर संरक्षित करके भी खा सकते हैं। यह कुछ दिनों तक ऐसे ही सुरक्षित रहती है। 

पेठा

आगरा का नाम लेते ही सबसे पहला ख्याल ताजमहल और वहां पर बिकने वाले पेठे का आता है। कच्चे कोहड़े से बना आगरा का पेठा केवल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत प्रसिद्ध हैं। सिर्फ सूखे ही नहीं आगरा में आपको हर तरह के पेठे खाने को मिलेंगे जिसमें शीरे वाला सूखा और भी बहुत सा पेठा शामिल होगा। 

तो इस तरह से आगरा, प्यार के प्रतीक होने के कारण ना केवल प्रेमी प्रेमिकाओं के बीच बल्कि साथ ही इन फेमस डिशेज के कारण खाने-पीने के  शौकीन लोगों के बीच भी प्रसिद्ध हो गया है। अगली बार जब भी आप यहां जाएं तो पारंपरिक धरोहरों को देखने के साथ यहां मिलने वाले टेस्टी स्ट्रीट फूड को चखना ना भूलें।

Web Title: Best breakfast Street Food In Agra

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे