लाइव न्यूज़ :

अमरीकी रेस्टोरेंट ने निकाली दीपिका पादुकोण नाम की डिश, फूड मेन्यू देख पति रणवीर ने किया कुछ ऐसा काम

By गुलनीत कौर | Updated: January 2, 2019 18:00 IST

अमेरिका के एक रेस्टोरेंट ने अपने फूड मेन्यू में दीपिका पादुकोण के नाम की डिश रखी है। जी हां, इस डिश का नाम ही 'दीपिका पादुकोण' है। यह डिश मेन्यू के 'डोसा' सेक्शन में जोड़ी गई है।

Open in App

कुछ महीनों पहले एक खबर आई थी। रणवीर सिंह के नाम पर स्विस देश में एक ट्रेन चलाई गई थी। इस ट्रेन के उद्घाटन के लिए रणवीर सिंह को इनवाईट भी किया गया था। यह ट्रेन रणवीर के फैंस की ओर से दिया गया तोहफा था। फिर से फैंस ने अपना प्यार बिखेरा है लेकिन इस बार यह प्यार रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए है। 

खबर कुछ यूं है कि अमेरिका के एक रेस्टोरेंट ने अपने फूड मेन्यू में दीपिका पादुकोण के नाम की डिश रखी है। जी हां, इस डिश का नाम ही 'दीपिका पादुकोण' है। यह डिश मेन्यू के 'डोसा' सेक्शन में जोड़ी गई है। इसका मतलब है कि रेस्टोरेंट द्वारा दीपिका पादुकोण नाम का एक डोसा ऑफर किया जा रहा है।

रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड की तस्वीर को दीपिका पादुकोण ने खुद अपने इन्स्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया। स्टोरी में दीपिका ने लिखा - 'हंगरी एनीवन?' इसका मतलब है कि क्या किसी को भूख लगी है? 

अब दीपिका के इस इनविटेशन पर उन्हीं के पति रणवीर सिंह ने जवाब दिया और कहा - 'आई वुड ईट'। मतलब वे इस डिश को जरूर खाना पसंद करेंगे। रणवीर ने भी अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर इस मेन्यू कार्ड की तस्वीर को फैंस के साथ शेयर किया है। 

दीपिका पादुकोण डोसा की खासियत

तो क्या अब आप जानना चाहेंगे कि दीपिका पादुकोण नाम के इस डोसा में क्या खास है? इस डोसा में क्या क्या डाला जाता है? तो आपको बता दें कि इस डोसा में 'घोस्ट मिर्ची' और आलू की स्टफिंग है। यह एक मसाला डोसा है जो तसते में बेहद स्पाइसी है। यानी जिन्हें तेज मिर्ची खाने का शौक है वे इसे जरूर ट्राई कर सकते हैं। 

रेस्टोरेंट ने भी बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस के नाम से बनाए गए डोसा को ठीक वैसा ही हॉट टेस्ट देने के एकोशिश की है। ताकि दीपिका के नाम के साथ इस डोसा का भी तसते मैच कर सके। खैर यह डोसा टेस्ट में कैसा है यह तो हम नहीं बता सकते लेकिन एक्ट्रेस के फैंस इस मेन्यू कार्ड को देखकर खुश हैं, यह पक्की बात है ! 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

खाऊ गली अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल