लाइव न्यूज़ :

चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएगें ये 5 कूल फ्रूट्स, जरूर करें इनका सेवन

By मेघना वर्मा | Updated: June 9, 2018 11:57 IST

5 Healthiest Summer Fruits -केला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना फायदेमंद भी। इसकी तासीर ठंडी होती है। यह पोटेशियम से भरपूर होता है, इसलिए यह रक्त प्रवाह को बनाए रखने और कम करने में मदद करता है।

Open in App

गर्मी के मौसम में हम हमेशा कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो हमें अंदर से ठंडा रखे। फिर चाहे वो आइसक्रीम हो, कुल्फी हो या फिरनी। बहुत से लोग गर्मीयों में बाहर से खरीदी ठंडी कोलड्रिंक भी पीना पसंद करते हैं। बाहर से खाई गई कोई भी ठंडी चीज स्वास्थय के लिए बुरी ही होती है मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल भी हैं जो आपके पेट को अंदर से ठंडा रखते हैं। गर्मी के दिनों में इन फलों को खाने से आपको राहत तो मिलती ही है साथ ही ये आपकी सेहत पर कोई बुरा असर भी नहीं डालते। आज हम आपको उन्हीं फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाकर आप चिलचिलाती गर्मी से राहत पा सकते हैं। 

1. तरबूज

गर्मियों में लगभह हर घर में तरबूज खाया जाता है। मीठे और रसीले इस तरबूज के अनेक फायदे होते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है और यही कारण है कि इसे गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह फल पानी और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है और हमारी पाचन प्रक्रिया और किडनी के लिए भी यह एक अच्छा होता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है साथ ही इसमें बहुत कम कैलरी होती है और लाइकोपीन ज़्यादा होता है, जो सूर्य की किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। 

2. आलूबुखारा

आलूबुखारा कई गुणों की खान है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें मौजूद फाइबर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। यह आपकी आंखों के लिए भी अच्छा होता है। गर्मियों में अक्सर लोगों को नकसीर फूटने (नाक से खून आना) की समस्या हो जाती है, ऐसे में रोज एक आलूबुखारा खाने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- यहां मिलते हैं 35 तरह के संदेश, सौरव गांगुली भी हैं इसके स्वाद के कायल

3. केला

केला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना फायदेमंद भी। इसकी तासीर ठंडी होती है। यह पोटेशियम से भरपूर होता है, इसलिए यह रक्त प्रवाह को बनाए रखने और कम करने में मदद करता है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह हड्डियों और दांतों के लिए अच्छा होता है। इसमें पानी की मात्रा कम और कैलोरी की मात्रा ज़्यादा होती है, इसलिए मधुमेह के रोगी और वजन घटाने वाले लोग इसे खाने से परहेज करते हैं।

4. आम

गर्मियों में फलों का राजा कहे जाने वाले आम की तासीर गर्म होती है लेकिन फिर भी लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और पोटेशियम होता है। यह बदहजमी, पाचन शक्ति और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। जहां पके हुए आम की तासीर गर्म होती है, वहीं कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आमपन्ना बनाने के लिए कच्चे आम का इस्तेमाल किया जाता है। कोशिश ये करना चाहिए कि पके आम का सेवन नियंत्रित तरीके से करना चाहिए।

ये भी पढ़े- दही के साथ करें इन 4 चीजों का सेवन, मोटापे और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

5. लीची

सभी के दिल को भाने वाली लीची की तासीर हल्की गर्म होती है। इसमें विटामिन बी, सी, मिनरल्स, पोटेशियम, कॉपर होते हैं। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करती है। यह पानी का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इस कारण से भी लोग इसे गर्मियों में खाना पसंद करते हैं।  

टॅग्स :हेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

स्वास्थ्यWeight Loss: पेट की चर्बी और मोटापा कैसे कम करें, अपनाएं ये डाइट टिप्स

खाऊ गली अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत