दही के साथ करें इन 4 चीजों का सेवन, मोटापे और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

By मेघना वर्मा | Published: June 7, 2018 08:15 AM2018-06-07T08:15:20+5:302018-06-07T08:15:20+5:30

दही में काली मिर्च मिलाकर खाने से कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा बाल झड़ने की समस्या के लिए भी ये कारगर उपाय है।

benefits of eating curd | दही के साथ करें इन 4 चीजों का सेवन, मोटापे और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

दही के साथ करें इन 4 चीजों का सेवन, मोटापे और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

गर्मियों के समय में दही से बनी चीजें लोग शुरू कर देते हैं। छाछ, मट्ठा, मीठी दही आदि का सेवन लोग ना सिर्फ अपने स्वाद के लिए करते हैं बल्कि दही आपके पेट को ठंडा भी रखती है। वैसे तो आप दही का किसी भी रूप में सेवन कीजिए ये हमेंशा स्वास्थय के लिए लाभकारी ही होता है। शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं कुछ खास चीजों के साथ दही का सेवन करने से यह और भी अधिक फायदेमंद हो जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दही के साथ खाकर आप अपनी बढ़ी से बढ़ी परेशानी से दूर कर सकते हैं। 

1. दही के साथ खाएं अजवाइन

दही को अजवाइन के साथ खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपको मुंह की कोई समस्या हो या आपके मुंह में छाले पड़े हों यो दांत की कोई समस्या हो उससे निजात पाने के लिए आप दही के साथ अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो बस यूं हीं दही में अजवाइन मिलाकर खा सकते हैं साथ  खा सकते हैं। वरना आप अजवाइन को भूनकर उसे पीसकर दही में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। 

2. दही के साथ काली मिर्च

दही में काली मिर्च मिलाकर खाने से कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा बाल झड़ने की समस्या के लिए भी ये कारगर उपाय है। तीन चम्मच दही में दो चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं और पेस्ट को बालों पर लगा लें। अब एक घंटे बाद बाल धो लें। इससे बाल सिल्की भी हो जाएंगे। बाल की ग्रोथ भी अच्छी होती है। 

ये भी पढ़े- पिज्जा ही नहीं, उसका डिब्बा भी है खतरनाक, हो सकता है कैंसर

3. ओट्स के साथ दही

दही में उच्च मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। दही में ओट्स मिलाकर खाने से ये फायदा दोगुना हो जाता है। ये दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। आप चाहें तो दही के साथ ओट्स को मिलाकर नमकीन ओट्स बना सकते हैं। ये ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होंगे बल्कि आपके लिए फायदेमंद भी होगा। 

4. जीरे के साथ दही

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो आपके लिए दही में जीरा मिलाकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे वजन कम होता है। पांच ग्राम दही में एक चम्मच जीरा पाउडर डालकर खाने से लाभ होगा। आप चाहें तो तरह-तरह के सलाद या रायते के साथ जीरे पाउडर का सेवन कर सकते हैं ये आपके लिए फायदेमंद ही साबित होगा।  
 

Web Title: benefits of eating curd

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे