लाइव न्यूज़ :

किसी में हैं 5 तरह की मिठाई तो किसी में 3 तरह की आइसक्रीम, ये हैं देश की सबसे बड़ी फूड थालियां

By मेघना वर्मा | Updated: August 22, 2018 10:25 IST

पुणे में जेएम रोड पर हाउस ऑफ पराठा के नाम से फेमस रेस्टोरेंट में मिलने वाली बाहुबली थाली को भी आप अकेले खाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

Open in App

खाने के शौकीन हैं तो देश के अलग-अलग राज्यों में मिलने वाली थाली और वहां के पारंपरिक व्यंजन को चखना आपको पसंद होगा। हो सकता है आपने बहुत से जगहों का स्वाद चखा भी हो मगर आज हम आपको देश के अलग-अलग हिस्सों में मिलने वाली कुछ ऐसी थालियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अकेले तो कतई नहीं खा पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने कुछ दोस्तों को साथ ले जाएं, तभी इस थाली को खत्म कर पाएंगे। इन थालियों को अगर देश की सबसे बड़ी खाने की थाली कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। आप भी डालिए नजर कौन-कौन सी हैं सबसे बड़ी थाली। 

1. दारा सिंह थाली- मुबंई

मुबंई के ठाने में मिनी पंजाब लेक साइड ढ़ाबे पर मिलने वाली दारा सिंह थाली को आप मुंबई की सबसे बड़ी थाली कह सकते हैं। पंजाबी फूड से भरी हुई यह थाली देखते ही आपके मुंह में पानी जरूर आएगा लेकिन घबराहट उससे कहीं ज्यादा होगी। 40 आइटम सर्व करने वाली इस थाली को आज तक कोई भी अकेले खत्म नहीं कर पाया है। इस थाली में आपको वेज और नॉन-वेज दोनों का ऑप्शन मिलेगा। जिसमें आलू पराठा, चूर-चूर नान, मक्के दी रोटी मुर्ग-मुसल्लम राइस, लैम्ब योगर्ट करी, चिकेन अमृतसरी के साथ और भी कई सारी चीजें शामिल होंगी। इसमें 4 तरह के बारवेजेज, 3 चाट ऑप्शन, एक सूप, अचार, चटनी और 7 तरह की मिठाइयां शामिल हैं। इस थाली की कीमत 999 से 1299 तक है। 

2. बाहुबली थाली- पुणे

पुणे में जे. एम. रोड पर हाउस ऑफ परांठा के नाम से फेमस रेस्टोरेंट में मिलने वाली बाहुबली थाली को भी आप अकेले खाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। इस हाउस परांठा में मिलने वाली बाहुबली थाली में देवसेना परांठा कंटप्पा बिरयानी, शिवगामी शाही पकवान, भल्लाल देव पटियाला लस्सी और भी बहुत से चीजें खाने को मिल जाएंगी। 5 तरह के फ्राइस के साथ यहां 5 तरह की स्वीट डिश भी खाने को मिल जाएगी। जिसके साथ रायता, पापड़, चटनी, सलाद और भी बहुत सारी जीजें खाने को मिल जाएंगी। खास बात ये है कि यहां आपको 3 तरह की आइसक्रीम भी खाने को मिल जाएगी। 

3. राजस्थानी थाली- राजस्थान

राजस्थान, देश में सबसे ज्यादा अपने जायके के लिए मशहूर है। यहां मिलने वाली राजस्थानी थाली को खाने के लिए भी आपको अपने दोस्तों या परिवार वालों का साथ चाहिए होगा। इस थाली में दाल बाटी चूरमा, मिस्सी रोटी, गट्टे की सब्जी, पंचमेला दाल, लाला मांस और बाजरा की रोटी के साथ दही,  छाछ, मिठाई और भी बहुत सी चीजें खाने को मिल जाएंगी। मिठाइयों की बात करें तो इसमें गोंद के लड्डू और घेवर की काफी मात्रा शामिल होगी। तो अगली बार कभी राजस्थान जाने का प्लान बने तो अपने मेन्यू में राजस्थानी डिश जरूर शामिल करें। 

4. कॉन्टीनेंटल थाली- मुंबई

अगर आपको पारंपरिक खाना नहीं पसंद और आप जंक फूड या कॉन्टीनेंटल के शौकीन हैं तो आप मुंबई की कॉन्टीनेंटल थाली चुन सकते हैं। इस थाली में आपको पास्ता, गार्लिक ब्रेड, चिकन, फ्रेंच फ्राइस के साथ कई तरह के अन्य फ्राईस भी खाने को मिलेंगे। इसके साथ ही आपको इस थाली पर भी 4 अलग तरह का मेन्स ऑपश्न चुनने का भी मौका मिलेगा। इस थाली का प्राइज 1200 से शुरू होता है। 

5. ऑथेंटिक सी फूड थाली- गोवा

गोवा जाएं और वहां का सी फूड न खाएं ऐसा होना सम्भव नहीं हैं अगर अगर आप भी सी फूड के शौकीन हैं तो यहां मिलने वाला सी फूड थाली आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें आपको गोवा की फेमस डिश साबूदाना वड़ा से लेकर, क्रैब, झींगा और कई तरह की फिश के साथ बियर भी मिल सकती है। तो बस अगली बार जब भी गोवा जाने का प्लान बनें तो गोवा की इस ऑथेंटिक सी फूड थाली को खाना ना भूलें। 

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड