लाइव न्यूज़ :

ये हैं 4 कूल फ्रूट्स जिनसे मिलता है दूध जैसा कैल्शियम

By मेघना वर्मा | Updated: June 12, 2018 16:17 IST

हरे रंग का छोटा सा कीवी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

Open in App

हम बचपन से सुनते आए हैं कि दूध में सबसे ज्यादा कैल्शियम की मात्रा होता है। हड्डियों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए लोगों को दूध पीने की सलाह दी जाती है लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दूध पीना पसंद नहीं होता। ऐसे में उनके अन्दर वो जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता जो उसे मिलना चाहिए। शायद बहुत कम ही लोग जानते हैं कि दूध के अलवा कुछ ऐसे फल भी हैं जिनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। आपको अगर दूध नहीं पंसद तो आप इन फलों को खाकर भी दूध जैसा पोषक तत्व और भरपूर मात्रा में कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं। 

ये हैं 4 कैल्शियम से भरपूर फल 

1. एप्रिकॉट

कैल्शियम वाले फलों में सबसे पहले नंबर पर आता है एप्रिकॉट। अगर आप कैल्शियम की कमी को दूर करना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा एप्रिकॉट्स खाएं। इन्हें सलाद में, नाश्ते में या जैसे भी आपको पसंद हो खा सकते हैं।  

ये भी पढ़ें- दिन भर रहना है तरोताजा तो हर औरत को नाश्ते में लेनी चाहिए ये 5 चीजें

2. संतरे

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे संतरे खाना ना पसंद हो और अगर किसी को संतरे खाना नहीं भी पसंद है तो ये सभी गुण जानकर आप भी संतरे खाना शुरू कर देंगे। बता दें संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है साथ ही कैल्शयम की मात्रा भी भरपूर होती है। तो बस अब दूध की जगह आप संतरे खाना भी शुरू कर सकते हैं। 

3. कीवी

हरे रंग का छोटा सा कीवी आपके लिए बेहद साहयक साबित हो सकता है। कीवी विटामिन्स का अच्छा सोर्स है। ये आपके शरीर को स्वस्थय रखता हैं। इस फल में 60 मिलीग्राम कैल्शियम भी होता है। आप भी अगर दूध पीते समय नाक चढ़ाते हैं तो आप एक गिलास कीवी का जूस पी सकते हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम की प्राप्ति होती है। 

ये भी पढ़ें- पसीने की बदबू से निजात दिलाएंगें ये 5 सुपरफूड, ऐसे करें इनका इस्तेमाल

4. बैरीज

बैरीज खाने में जितना स्वादिष्ट होती है उतनी ही हेल्दी भी होती हैं। ब्लैकबेरी, हो स्ट्राबेरी या रसबैरी इन सभी फलों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। खास बात ये है कि आप इन्हें कई तरीकों से खा सकते हैं चाहे वो सलाद का रूप हो या फ्रूट चाट का रूप। इस बैरी में 20 मिलीग्राम कैल्शियम में पाया जाता है। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड