लाइव न्यूज़ :

क्या है मिस्लर वाटर (Micellar Water)? क्यों हर लड़की के बैग में हो ये स्किन केयर प्रोडक्ट

By गुलनीत कौर | Updated: April 30, 2019 14:29 IST

ये एक तरह का पानी है। मगर साधारण पानी से अलग है। इसे लड़कियां कहीं भी कभी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ट्रेवल करते हुए इसे साथ रखना काफी लाभदायक सिद्ध होता है।

Open in App

अपनी स्किन को लेकर हमेशा अलर्ट रहने वाली महिलाओं को स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जानकारी रखने की बेहद शौक होता है। ये महिलाएं ऐसी चीजों में इन्वेस्ट भी करती हैं और पसंद आने पर रूटीन में इसका इस्तेमाल करती हैं। तो अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप मिस्लर वाटर के बारे में जरूर जानें। ये एक खास स्किन केयर प्रोडक्ट है जो आजका मार्किट में काफी पॉपुलर हो रहा है। 

क्या है मिस्लर वाटर?

जैसा कि नाम से ही समझ आता है ये एक तरह का पानी है। मगर साधारण पानी से अलग है। साधारण पानी में जो तलीय पदार्थ होता है यह पानी उसी से बनता है। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी का अतैलीय पदार्थ ही त्वचा का गंदगी को खींचता है। इस तैलीय पदार्थ से बना मिस्लर वाटर त्वचा पर इस्तेमाल करने के बाद त्वचा साफ और फ्रेश हो जाती है।

मिस्लर वाटर के फायदे

- मिस्लर वाटर के फायदों की बात करें तो इसका सबसे पहला फायदा चेहरे से मेकअप निकालने में होता है। यह आसानी से पूरा मेकअप निकाल देता है और त्वचा पर कोई केमिकल रिएक्शन भी नहीं होता है- अगर आप ट्रेवल कर रही हैं और पानी की कमी है तो मिस्लर वाटर को फेसवॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे केवल चेहरा साफ कर लें। चेहरे की धूल-मिट्टी के अलावा एक्स्ट्रा ऑइल भी निकल जाएगा- मिस्लर वाटर को मॉइस्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि यह साधारण फेसवॉश की तरह इस्तेमाल के बाद चेहरे को ड्राई नहीं छोड़ता है। इसके इस्तेमाल के बाद स्किन फ्रेश, सॉफ्ट और नमी से भरपूर होती है

यह भी पढ़ें: मेकअप से कहीं खराब ना हो जाए आपकी त्वचा, हमेशा याद रखें ये 5 बातें

कैसे करें मिस्लर वाटर का इस्तेमाल?

मिस्लर वाटर को इस्तेमाल करने का तरीका काफी आसान है। आपको केवल कॉटन पैड या कॉटन बॉल पर मिस्लर वाटर डालना है। उतना डालें जिससे कॉटन पैड या बॉल गीला हो जाए। इसके बाद इसे लेकर चेहरे पर गोलाकार मोशन में लगाते चले जाएं। यह तरीका मेकअप निकालने से लेकर चेहरे की त्वचा की रोजाना देखभाल के मकसद से भी काम आता है। 

टॅग्स :स्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

स्वास्थ्यHoli 2025: होली की मस्ती के बीच रखें अपनी स्किन का ख्याल, रंग खेलने से पहले बालों और आंखों के साथ त्वचा के लिए करें ये काम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो