लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day 2018: 5 ब्यूटी टिप्स जो देंगे आपको नेचुरल ग्लो, फिदा हो जाएंगे वो

By गुलनीत कौर | Updated: February 6, 2018 16:36 IST

वेलेंटाइन डे पर आपके चेहरे पर कोई दाग-धब्बे ना हो, आप खूबसूरत दिखें इसके लिए आपको कुछ होम रेमेडीज का सहारा लेना चाहिए।

Open in App

वेलेंटाइन डे से पहले प्यार के इस त्यौहार को मनाने वाले लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। वेलेंटाइन के दिन पार्टनर को क्या गिफ्ट दें, कहां जाएं, कैसी ड्रेस या कपड़े पहनकर जाएं, क्या खास करें, यह तो हर कोई सोचता है। खासकर लड़कियों में इन चीजों की उत्सुकता अधिक देखने को मिलती है। वेलेंटाइन डे के दिन वे बिलकुल परफेक्ट दिखना चाहती हैं ताकि उनके पार्टनर का पूरा फोकस उन्हीं पर हो। 

वैसे उपरोक्त तैयारियां तो हर लड़की करती है लेकिन लड़कियों को इसके अलावा एक और खास चीज पर ध्यान देना चाहिए और वह है उनकी ब्यूटी। वेलेंटाइन डे पर आपके चेहरे पर कोई दाग-धब्बे ना हो, आप खूबसूरत दिखें और चेहरे पर नेचुरल ग्लो हो इसके लिए आपको कुछ होम रेमेडीज का सहारा लेना चाहिए। हम आपको कुछ ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें वेलेंटाइन डे आने से पहले ही करना शुरू कर दें ताकि वेलेंटाइन डे पर आपके फेस पर नेचुरल ग्लो आ सके और आप बहुत खूबसूरत दिख सकें।

1. वेलेंटाइन डे से पहले एक दिन के गैप में चेहरे पर मलाई लगाएं। अगर आपके फेस पर दाग धब्बे हैं तो इस मलाई में जरा-सी हल्दी मिला कर लगाएं। 10 मिनट लगाए रखें और फिर ताजे पानी से धो लें। मलाई से आपकी त्वचा के डेड सेल्स निकल जाएंगे और हल्दी उसपर एंटी-सेप्टिक का काम कर संक्रमण को हटा देगी। चेहरा ग्लो करने लगेगा। 

2. बेसन, चन्दन, हल्दी आदि के मिश्रण से एक फेस पैक तैयार करें और वेलेंटाइन से पहले कम से कम 2 बार इसे चेहरे पर लगाएं। यह फेस पैक सप्ताह में 2 बार लगाया जा सकता है। इससे चेहरा साफ हो जाएगा। 

3. वेलेंटाइन डे वाले दिन अगर आप इंस्टेंट निखार चाहती हैं तो उसदिन  तैयार होने से पहले ये छोटा सा उपाय करें - 2 से 3 कॉटन बॉल्स को गुलाब जल में डूबोकर फ्रीज में रख दें। कुछ देर बाद इन कॉटन बॉल्स से अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट मसाज करें। ध्यान रहे कि मसाज से पहले आपना चेहरा एकदम साफ होना चाहिए। गुलाब जल की इस मसाज से चेहरे पर ग्लो आता है।

4. वेलेंटाइन डे से एक रात पहले चेहरे पर स्क्रब करें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब चुनें, स्क्रब मसाज करते समय हाथों को चेहरे पर 'राउंड-राउंड' घुमाएं। यह स्क्रब करें का सही तरीका है। स्क्रब के बाद स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक लगाएं और 10 मिनट रखने के बाद ताजे पाने से धो लें। अगले दिन जब आप उठेंगी तो चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाएंगी। 

5. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो वेलेंटाइन से एक रात पहले चेहरे पर मुल्तानी मिटटी लगाएं, इसे 10 से 15 मिनट रखें और फिर धो लें। अगर वेलेंटाइन आने में कुछ समय हो तो इसे आप 2 दिन के गैप में भी कर सकती हैं। मुल्तानी मिटटीचेहरे से दाग-धब्बे कम करेगी और फ्रेशनेस भी देगी। 

टॅग्स :वेलेंटाइन डेब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेमहिलालाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन