डिओ खरीदते समय ध्यान में रखें ये 5 बातें, नहीं तो अंडरआर्म्स को होगा नुकसान

By गुलनीत कौर | Published: May 21, 2018 02:03 PM2018-05-21T14:03:44+5:302018-05-21T14:03:44+5:30

जो लोग अपने अंडरआर्म्स को अधिक शेव करते हैं ऐसे लोगों को स्प्रे डिओ से नुकसान होने का खतरा होता है।

Things to remember while buying deodorant in hindi | डिओ खरीदते समय ध्यान में रखें ये 5 बातें, नहीं तो अंडरआर्म्स को होगा नुकसान

deo

हम जब भी डिओ खरीदने जाते हैं तो बस अपनी पसंद की खुशबू और ब्रांड का ही ख्याल रखे हैं। लेकिन डिओ खरीदते समय इसके अलावा कई अन्य चीजों का भी ख्याल रखना चाहिए। इन्हें अगर इग्नोर किया जाए तो आप अपनी स्किन और सेहत दोनों के साथ समझौता कर रहे होते हैं। इसलिए डिओ खरीदते समय हमेशा 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं क्या:

1. अल्कोहल फ्री डिओ

अगर आप रोजाना डिओ का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपने लिए हमेशा अल्कोहल फ्री डिओ चुनना चाहिए। रोजाना केमिकल युक्त डिओ का अधिक इस्तेमाल करने से त्वचा पर इन्फेक्शन या एलर्जी हो सकती है। 

2. स्किन टाइप के अनुसार चुनें डिओ

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, जल्दी इन्फेक्शन हो जाता है तो आपको डिओ का चुनाव करते समय सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। ऐसे डिओ का चुनाव करें जिसमें एल्युमिनियम कोलोहाइड्रेट हो क्योंकि इसमें कूलिंग इफेक्ट होता है, इससे स्किन एलर्जी का खतरा कम हो जाता है।

3. अगर आता है ज्यादा पसीना

कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिसकी वजह से कुछ ही देर में डिओ का असर खत्म हो जाता है। दिनभर में बार-बार इस्तेमाल के बाद भी उन्हें दिक्कत होती है। ऐसे लोगों को स्प्रे डिओ की जगह रोल-ऑन्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका असर लंबे समय तक रहता है।

यह भी पढ़ें: इन 3 कारणों से होता है अंडरआर्म्स में कालापन, इस एक उपाय से करें ठीक

4. अंडरआर्म्स अधिक शेव करते हैं तो

जो लोग अपने अंडरआर्म्स को अधिक शेव करते हैं ऐसे लोगों को स्प्रे डिओ से नुकसान होने का खतरा होता है। इन्हें स्टिक वाले डिओ का इस्तेमाल करना चाहिए। 

5. तेज खुशबू से बचें

डिओ में जितनी तेज खुशबू होगी, उसमें उतने ही आर्टिफीशियल केमिकल का अधिक से अधिक इस्तेमाल हुआ होगा। इसलिए कम और हल्की खुशबू वाले डिओ चुनें। इससे आपकी त्वचा एलर्जी से बची रहेगी।

फोटो: लिवस्ट्रांग, हेल्थ एंड ग्लो

Web Title: Things to remember while buying deodorant in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे