इन 3 कारणों से होता है अंडरआर्म्स में कालापन, इस एक उपाय से करें ठीक

By गुलनीत कौर | Published: May 21, 2018 10:59 AM2018-05-21T10:59:48+5:302018-05-21T11:25:53+5:30

अधिक तंग कपड़े पहनने से भी अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं

Causes of black underarms, natural treatment to get white, soft and silky underarms in hindi | इन 3 कारणों से होता है अंडरआर्म्स में कालापन, इस एक उपाय से करें ठीक

underarms

कुछ महिलाओं को स्लीवलेस कपड़े पहनने का बहुत शौक होता है, लेकिन कई बार डार्क अंडरआर्म्स के चलते वे ऐसे कपड़े पहन नहीं पाती हैं। ऐसी महिलाओं की हमेशा यह शिकायत होती है कि बिना किसी कारण के उनके अंडरआर्म्स डार्क हो रहे हैं लेकिन सच तो यह है कि अंडरआर्म्स की पूरी देखभाल ना करने के कारण वे काले पड़ने लगते हैं। 

इन कारणों से अंडरआर्म्स होते हैं काले

- समय से अंडरआर्म्स की सफाई ना करने से
- समय रहते अंडरआर्म्स के बाल क्लीन ना करवाने से
- अंडरआर्म्स शावे करने से बाल पूरी तरह निकलते नहीं हैं और धीरे-धीरे यहां कालापन बन जाता है
- गलत डियो का इस्तेमाल करने से
- अधिक तंग कपड़े पहनने से भी अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं
- किसी इन्फेक्शन के कारण
- स्मोक करने के कारण बॉडी की पूरी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसमें अंडरआर्म्स भी आ जाते हैं

आइए विस्तार से जानते हैं अंडरआर्म्स के काले पड़ने के कारण और इसे ठीक करने के लिए क्या उपाय किया जाए-

1. तंग कपड़े- जरूरत से ज्यादा तंग कपड़े पहनने से अंडरआर्म्स की स्किन काले एपदने लगती है। तंग कपड़ों की वजह से अंडरआर्म्स पर घर्षण होता है जो इन्फेक्शन का भी रूप ले लेता है। इसलिए ऐसे कपड़े पहनें जो अंडरआर्म्स से अधिक तंग ना हों।

2. समय से बाल हटायें- समय रहते अंडरआर्म्स की सफाई जरूरी है। अगर अधिक समय तक यहां बाल रहें तो ये स्किन को काला बनाते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अंडरआर्म्स को क्लीन करने के लिए शेविंग क्रीम या रेजर का इस्तेमाल ना करें। इसे लिए वैक्सिंग को चुनें।

3. केमिकल प्रोडक्ट्स- केमिकल युक्त क्रीम या डियो का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स की स्किन में कालापान या इन्फेक्शन भी हो जाता है। इन चेजेओं का अगर अधिक इस्तेमाल किया जाए तो अंडरआर्म्स में पिग्मन्टेशन पैदा करता है। इसकी वजह से अंडरआर्म्स का रंग बदलने लगता है और कुछ ही समय में अंडरआर्म्स काले पड़ने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: हेयर जेल के रोजाना इस्तेमाल से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

उपाय- अंडरआर्म्स को गोरा करने का सबसे आसान और सस्ता उपाय है नींबू कस इस्तेमाल। बाजार से मिलने वाली महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करने की बजाय रोजाना अंडरआर्म्स पर नींबू का रस रगड़ें। कुछ मिनट के लिए रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में कालापन दूर हो जाएगा। इसके अलावा अंडरआर्म्स पर स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल भी करें। ये अंडरआर्म्स की स्किन को सॉफ्ट और सिल्की बनाए रखेगा। 

English summary :
Black Underarms: Read our full article to know these easy home remedies (घरेलु उपाय) to Get Rid Of dark/ black Underarms permanent.


Web Title: Causes of black underarms, natural treatment to get white, soft and silky underarms in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे