लाइव न्यूज़ :

गर्मियों की छुट्टी में वेकेशन का मजा कहीं बन ना जाए सजा, इन 3 तरीकों से करें स्किन की रक्षा

By गुलनीत कौर | Updated: June 11, 2019 07:19 IST

ट्रिप के दौरान मौज-मस्ती और कहाँ कहाँ घूमना है इसका ख्याल तो हम रखते हैं लेकिन जब वापस लौटते हैं तो ट्रिप की यादों के साथ खराब हो चुकी स्किन में लेकर लौटते हैं। गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों पर जाने से स्किन टैनिंग हो जाती है। समुद्री किनारे जाने से खारे पानी से स्किन खराब हो जाती है।

Open in App

गर्मी की छुट्टियों का हमारा ट्रिप मजे से निकल जाए इसके लिए हम कितने दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। वेकेशन के लिए जगह चुनने में ना जाने कितने दिन लगाते हैं इसके बाद वहां घूमने पर होने वाले खर्च का बजट बनाते हैं, टिकट कराते हैं, रहने की जगह बुक कराते हैं और ट्रिप से कुछ दिन पहले से ही साथ ले जाने वाली चीजों को इकट्ठा करना शुरू कर देते हैं। मगर इन सब में एक चीज भूल जाते हैं वह है हमारी स्किन। 

जी हां, ट्रिप के दौरान मौज-मस्ती और कहाँ कहाँ घूमना है इसका ख्याल तो हम रखते हैं लेकिन जब वापस लौटते हैं तो ट्रिप की यादों के साथ खराब हो चुकी स्किन में लेकर लौटते हैं। गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों पर जाने से स्किन टैनिंग हो जाती है। समुद्री किनारे जाने से खारे पानी से स्किन खराब हो जाती है। वहां भी धूप से टैनिंग हो जाती है जो महीनों तक नहीं जाती। ऐसे में ट्रिप के दौरान स्किन का कैसे ख्याल रखा जाए, जानिए 3 काम की बातें:

1) किट तैयार रखें

जिन लोगों को पहले से ही स्किन प्रोब्लम है, वे जानते हैं कि पहाड़ों या समुद्री किनारे जाने से उनकी स्किन खराब होती है तो वे पहले से ही डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करे और अपना सामान तैयार रखें। अगर ऐसा कुछ नहीं है तो स्किन केयर की बेसिक चीजें जैसे कि मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन लेकर जाएं। 

2) पहाड़ों की धूप से ऐसे लड़ें

अगर आपको लगता है कि SPF 30 का सनस्क्रीन लोशन पहाड़ी धूप से आपकी रक्षा कर सकता है तो आप गलत हैं। स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो कम से कम SPF50 के सनस्क्रीन से हम पहाड़ों की धूप से अपनी त्वचा की रक्षा कर सकते हैं। ट्रिप के दौरान होटल रूम से बाहर निकलने से ठीक आधा घंटा पहले लगाएं। दिनभर हर 3 घंटे के अंतर में लगाएं।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में सुंदर, टैन-फ्री पांव पाने के लिए घर बैठे करें ये 5 काम, पार्लर जाने की जरूरत नहीं

3) बीच (समुद्र) पर ऐसे करें त्वचा की देखभाल

समुद्री पानी खारा होता है और यह हमारी त्वचा को बहुत डैमेज करता है। इसके अलावा बीच के किनारे पड़ने वाली धूप पहाड़ों की धूप से भी अधिक खतरनाक होती है। ऐसे में बीच में जाने से पहले स्किन पर मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन दोनों लगाएं। ध्यान रखें कि आपका सनस्क्रीन कम से कम SPF 50 का हो। इससे कम का सनस्क्रीन लगाने का कोई फायदा नहीं होगा। 

टॅग्स :स्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

स्वास्थ्यHoli 2025: होली की मस्ती के बीच रखें अपनी स्किन का ख्याल, रंग खेलने से पहले बालों और आंखों के साथ त्वचा के लिए करें ये काम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो