लाइव न्यूज़ :

लिक्विड या पेंसिल, जानें कौन सा आईलाइनर आपके लिए है बेस्ट

By गुलनीत कौर | Updated: January 30, 2018 15:37 IST

पेंसिल आईलाइनर वाटर प्रूफ फॉर्म में नहीं आता है और यह लंबे समय तक भी नहीं टिकता है।

Open in App

लड़कियों की मेकअप किट में कुछ बेसिक चीजें जरूर होती हैं, जैसे कि काजल, लिपस्टिक, टेलकम पाउडर और आईलाइनर। बहुत सी लड़कियां इन चार चीजों का इस्तेमाल रोजाना करती हैं लेकिन इनमें से भी काजल और आईलाइनर ऐसी दो चीजे हैं जिसका इस्तेमाल हर दूसरी लड़की करती ही है। कुछ लड़कियां काजल को ही आईलाइनर की तरह यूज कर लेती हैं लेकिन अगर एक अच्छा आईलाइनर यूज किया जाए तो ये आंखों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। 

आज हम आपको आपके हिसाब से कौन सा आईलाइनर सही रहेगा, इससे संबंधित कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। मार्किट में दो तरह के आईलाइनर फेमस हैं- पहला लिक्विड और दूसरा पेंसिल (ड्राई) आईलाइनर। हम यहां दोनों के फायदे और नुकसान बताने जा रहे हैं, इसके आधार पर आप चुनें कि आपके लिए कौनसा आईलाइनर बेस्ट रहेगा। 

लिक्विड आईलाइनर

लिक्विड आईलाइनर शाइन और मैट दोनों फॉर्म में आता है। इसके एक स्ट्रोक से ही आंखों की खूबसूरती बढ़ जाती है। यह लगाने में बहुत आसान होता है और लंबे समय तक टिका भी रहता है। आजकल 'कैट लुक' आईलाइनर का जो स्टाइल चला है उसे लिक्विड आईलाइनर से सबसे जल्दी और साफ तरीके से लगाया जा सकता है। यह आईलाइनर वाटर प्रूफ फॉर्म में भी आता है। 

लिक्विड आईलाइनर को बहुत सावधानी से लगाने की जरूरत होती है, जरा सा ब्रश हिला नहीं कि यह पूरा फैल जाता है। अगर आपको आंखों पर मोटा आईलाइनर लगाना है तो लिक्विड आईलाइनर के कई सारे स्ट्रोक के बाद वैसा लुक आता है। 

पेंसिल आईलाइनर

सबसे कम समय में और बोल्ड लुक देने वाला होता है पेंसिल आईलाइनर। अगर आपको आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कम समय में अधिक आईलाइनर लगाना है तो पेंसिल आईलाइनर इसके लिए बेस्ट है। 

पेंसिल आईलाइनर वाटर प्रूफ फॉर्म में नहीं आता है और यह लंबे समय तक भी नहीं टिकता है। केवल ये दो नुकसान हैं इस आईलाइनर के। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशनलाइफस्टाइलमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीफाउंडेशन, कंसीलर लगाते समय हर कोई करता है ये 4 गलतियां

फ़ैशन – ब्यूटीहर महिला को अपने बैग में मेकअप के अलावा ये सात चीजें भी रखनी चाहिए

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो