पापा की परी ईशा अंबानी ने इन डिज़ाइनर ऑउटफिट से जीता लोगों का दिल, देखें तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Published: December 10, 2018 05:25 PM2018-12-10T17:25:41+5:302018-12-10T17:25:41+5:30

कभी संदीप खोसला तो कभी अनामिका खाना। सब्यसाची से लेकर मनीष मल्होत्रा तक बड़े बड़े डिज़ाइनर के ऑउटफिट को पहन ईशा ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट किया है। उनकी शादी के मौके पर हम आपको ईशा के अबतक के सबसे फेमस और स्टाइलिश ऑउटफिट दिखाने जा रहे हैं। 

Isha Ambani most popular looks that you can't miss | पापा की परी ईशा अंबानी ने इन डिज़ाइनर ऑउटफिट से जीता लोगों का दिल, देखें तस्वीरें

पापा की परी ईशा अंबानी ने इन डिज़ाइनर ऑउटफिट से जीता लोगों का दिल, देखें तस्वीरें

देश के सबसे रईस व्यक्ति और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी होने जा रही है। 12 दिसंबर, दिन बुधवार को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी उद्योगपति आनद पीरामल से होने जा रही है। इसे एबीच ईशा अंबानी की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। 

इसके पीछे कई कारण हैं। पहला ईशा के पिता का उद्योग जगत से लेकर मुंबई के सिलेब्रेटीज के बीच भी चर्चित रहना। और दूसरा है बीते समय में ईशा अंबानी का फैशन को लेकर नजरों में आना। अपनी सगाई से एलकार छोटे-बड़े इवेंट्स में ईशा अंबानी अपने फैशन सेंस से लोगों की डेल जीतती आई हैं।

कभी संदीप खोसला तो कभी अनामिका खाना। सब्यसाची से लेकर मनीष मल्होत्रा तक बड़े बड़े डिज़ाइनर के ऑउटफिट को पहन ईशा ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट किया है। उनकी शादी के मौके पर हम आपको ईशा के अबतक के सबसे फेमस और स्टाइलिश ऑउटफिट दिखाने जा रहे हैं। 

वैलेंटीनो गाउन

अगस्त में हुई प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट पार्टी में ईशा अंबानी ने वैलेंटीनो का सुन्दर गाउन पहना था। इससे पहले आजतक ईशा अंबानी को इंडियन लुक में ही देखा गया था लेकिन प्रियंका की पार्टी में ईशा ने बेहद कांफिडेंस के साथ इस गाउन को कैरी किया था। 

डोलची एंड गबाना का गाउन

सितंबर में अपनी खुद की इंगेजमेंट पार्टी की सेलिब्रेशन के दौरान ईशा अंबानी ने डोलची एंड गबाना का ब्यूटीफुल गाउन पहना था। इस गाउन में ईशा बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। ईशा सेलेब्रिटी ना होते हुए भी खुद को इस लिस्ट में बाखूबी ढाल लेती हैं।

मुंबई में एक फेस्टिवल सेलिब्रेशन के दौरान ईशा को काले रंग के जियोर्जियो अरमानी ऑउटफिट में देखा गया था। इस ऑउटफिट के साथ ईशा ने ब्लैक रंग का ही हैंड पर्स कैरी किया था। इस सिंपल लुक में भी ईशा परफेक्ट दिख रही थीं।

यह भी पढ़ें: 12 दिसंबर को ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी, धमाकेदार गुजराती वेडिंग में शामिल होंगी ये 10 रस्में

अबू जानी, संदीप खोसला ऑउटफिट

अपने भाई आकाश की इंगेजमेंट में ईशा ने अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाईन किया हुआ ऑउटफिट पहना था। इस फॅमिली फंक्शन के लिए ईशा ने लहंगा चोली पहना था। इसके साथ पहनी हुई ग्रीन एमराल्ड और डायमंड की जूलरी ईशा के ऑउटफिट को कम्पलीट बना रही थी।

इसके बाद फिर से ईशा को इन्हीं दो डिज़ाइनर के ऑउटफिट में एक फॅमिली फंक्शन में देखा गया। इस बार ईशा ने पेस्टल पिंक रंग का लहंगा चोली पहना था। पूरे लहंगे पर हैंड एम्ब्रायडरी का काम था।

तीसरी बार ईशा अंबानी ने जब अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाईन किया हुआ ऑउटफिट पहना, तो वह भी लहंगा चोली ही था। मगर इस बार ईशा ने बेहद बोल्ड अवतार में अपने लिए एक खास रंग चुना। ब्लैक रंग के इस ऑउटफिट में ईशा ने अपने फैशन सेंस को और भी निखारकर पेश किया।

Web Title: Isha Ambani most popular looks that you can't miss

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे