पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर दे सकता है सुंदर चेहरा, इस आसान प्रयोग से करेगा मुंहासों का सफाया

By गुलनीत कौर | Published: September 21, 2018 05:04 PM2018-09-21T17:04:40+5:302018-09-21T17:04:40+5:30

कपूर का इस्तेमाल चेहरे के रोमछिद्रों को टाइट करता है

How to use camphor or camphor oil to treat acne problem | पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर दे सकता है सुंदर चेहरा, इस आसान प्रयोग से करेगा मुंहासों का सफाया

पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर दे सकता है सुंदर चेहरा, इस आसान प्रयोग से करेगा मुंहासों का सफाया

हिन्दुओं में पूजा  करते समय कपूर का काफी इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक रूप से इसे पवित्र माना जाता है, लेकिन साइंस के अनुसार कपूर जलाने पर जो धुआं निकलता है वह वातावरण के लिए भी अच्छा होता है। लेकिन धर्म और सेहत एक अलावा कपूर के सुंदरता को लेकर भी कुछ मायने हैं। जी हां, इसके इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले मुंहासों को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको इसी बार में जानकारी देंगे लेकिन पहले बताते हैं कपूर से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में:

- कपूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को डैमेज होने से बचाता है
- ये डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करने का काम करता है
- कपूर का इस्तेमाल चेहरे के रोमछिद्रों को टाइट करता है
- त्वचा पर तेल की जितनी जरूरत होती है, ये उस बैलेंस को बनाए रखता है

कपूर और नारियल तेल

इसके लिए आपको चाहिए: 1 कप नारियल तेल, 1 चम्मच कपूर का तेल, एक शीशी जिसमें तेल भरकर रख सकें

बनाने की विधि: एक शीशी में नारियल का तेल और एक चम्मच कपूर का तेल मिक्स कर लें और कुछ देर के लिए बंद करके रख दें। अपने चेहरा साफ कर लें और फिर शीशी से थोड़ा तेल लेकर उन जगहों पर लगाएं जहां मुंहासे हैं। लगाकर सो जाएं और सुबह होने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें

कितनी बार करें इस्तेमाल: इस तेल को रोजाना इस्तेमाल करें जब तक मुंहासे चले ना जाएं। और हर इस्तेमाल के बाद तेल की शीशी को सुरक्षित स्थान पर रख दें

कैसे काम करेगा ये नुस्खा: नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और कपूर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। दोनों के मिलने से मुंहासों का इन्फेक्शन कम होगा, ये कम फैलेंगे और धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे

ये भी पढ़ें: मुंहासों के दाग को खत्म करता है हल्दी, नींबू, शहद का ये नुस्खा, 2 मिनट में करें तैयार

कपूर के तेल से स्टीम लें

कैसे करें: अगर आपके पास थोड़ा समय है तो आप पानी में कपूर का तेल मिलाकर भांप यानी स्टीम भी ले सकती हैं। आपको केवल एकदम गर्म पानी में एक चम्मच कपूर का तेल मिलाना है और उस पानी से 20 से 25 मिनट चेहरे को स्टीम देना है

कितनी बारे करें इस्तेमाल: इस प्रयोग को सप्ताह में दो बार करने से आपको मनचाहे रिजल्ट हासिल होंगे

Web Title: How to use camphor or camphor oil to treat acne problem

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे