बाजारी लिपस्टिक को कहें अलविदा, घर पर बनाएं 'चुकंदर की लिपस्टिक', जानें इसके ब्यूटी बेनेफिट्स

By गुलनीत कौर | Published: October 28, 2018 09:46 AM2018-10-28T09:46:41+5:302018-10-28T09:46:41+5:30

चुकंदर के गुण से होंठों का प्राकृतिक रंग वापस लौट आएगा और आप रोजाना इसे होंठों पर इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

How to make beetroot lipstick/balm at home, benefits of beetroot for lips | बाजारी लिपस्टिक को कहें अलविदा, घर पर बनाएं 'चुकंदर की लिपस्टिक', जानें इसके ब्यूटी बेनेफिट्स

बाजारी लिपस्टिक को कहें अलविदा, घर पर बनाएं 'चुकंदर की लिपस्टिक', जानें इसके ब्यूटी बेनेफिट्स

सेहत और सौन्दर्य दोनों के लिए चुकंदर के कई फायदे हैं। इसका रोजाना सेवन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। त्वचा भी अन्दर से ग्लो करती है। लेकिन आज हम खासतौर से केवल होंठों के लिए चुकंदर का एक प्रयोग आपको बताने जा रहे हैं। 

लड़कियों के फेमस कॉस्मेटिक में से एक होती है लिपस्टिक। कुछ लड़कियां रोजाना ही इसका इस्तेमाल करती हैं। ये लिपस्टिक चेहरे की रंगत को तो बढ़ाती है लेकिन इसे बनाने के लिए इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल होंठों की स्किन को डैमेज करते हैं।

होंठों के रंग का डार्क होना, स्किन का खराब होना और नेचुरल रंग का धीरे धीरे ख़त्म होना, यह सब लिपस्टिक के कारण भी होता है। इसलिए यहां हम आपको चुकंदर से बनने वाली लिपस्टिक के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आप घर पर ही बना सकते हैं। चुकंदर के गुण से होंठों का प्राकृतिक रंग भी वापस लौट आएगा और आप रोजाना इसे होंठों पर इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

सामग्री

- फ्रेश चुकंदर
- नारियल का तेल
- फूड प्रोसेसर
- स्ट्रेनर
- छोटी कटोरी (कांच की हो तो बढ़िया है)

चुकंदर से लिपस्टिक बनाने की विधि:

स्टेप 1
सबसे पहले एक फ्रेश चुकंदर लें और उसे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। अब इसे छेलें और इसके छोटे छोटे टुकड़े करके फूड प्रोसेसर में डालकर पीस लें

स्टेप 2
इसके बाद इस पेस्ट को एक कांच की छोटी कटोरी में निकालें। ध्यान रहे कि चुकंदर पूरी तरह पिसा हुआ हो, कोई टुकड़ा बचा नहीं होना चाहिए। इसके अलावा इस पेस्ट को पीसते समय या बाद में भी इसमें पानी ना मिलाएं

स्टेप 3
कटोरी में निकाले हुए पेस्ट में अब एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। आपको एक चम्मच से कम तेल नहीं मिलाना हैं, नहीं तो चुकंदर की ये लिपस्टिक ड्राई बनेगी जो कि होंठों को आवश्यक नमी नहीं दे सकेगी

स्टेप 4
पेस्ट में नारियल तेल डालने के बाद इसे साफ चम्मच या टूथपिक से मिलाएं। अच्छी तरह मिलाने के बाद पेस्ट को फ्रीजर में रख दें

ये भी पढ़ें: बालों को तेजी से बढ़ाने में ये 3 चीजें आएंगी काम, प्रोटीन और विटामिन से हैं भरपूर

स्टेप 5
फ्रीजर में रखने के बाद जब यह पेस्ट गाढ़ा और सख्त हो जाए तो इसे चम्मच की मदद से किसी लिप बाम के खाली कंटेनर में निकालें। निकालने के बाद अच्छी तरह प्रेस करें ताकि यह पेस्ट कंटेनर में अन्दर जा कर लिपस्टिक की शेप ले सके

स्टेप 6
लिप बाम कंटेनर में डालने के बाद इसे दुबारा फ्रीजर में रख दें। कुछ घंटे के बाद निकालेंगी तो आपकी चुकंदर की लिपस्टिक यूज करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इसे आप डेली यूज के लिए साथ रख सकती हैं

Web Title: How to make beetroot lipstick/balm at home, benefits of beetroot for lips

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे