लाइव न्यूज़ :

इस वेलेंटाइन डे पर अपने बालों को दें नया लुक, ट्राई करें एक्सपर्ट के 5 टिप्स

By उस्मान | Updated: January 31, 2020 14:24 IST

इन टिप्स के जरिये आप वेलेंटाइन डे आने तक रूखे-बेजान बालों से छुटकारा पा सकती हैं। 

Open in App

जल्द ही वेलेंटाइन डे वीक शुरू होने वाला है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसमें कोई शक नहीं है कि इस खास अवसर पर सभी लड़कियां कुछ अलग दिखना चाहती हैं। जाहिर है अलग दिखने के लिए अलग लुक होना जरूरी है और अलग लुक आपके बालों से आता है।

अगर इस बार आप भी एक नया लुक चाहती हैं, तो आपको अपने बालों पर मेहनत करनी होगी। आपके बालों सुंदर, चमकीला और मजबूत बनाने में 'स्ट्रीक्स प्रोफेशनल से नेशनल टेक्निकल हेड एग्नेस चेन' आपकी मदद कर सकती हैं। एग्नेस चेन आपको कुछ ऐसे तरीके बता रही हैं जिनके जरिये आप वेलेंटाइन डे आने तक रूखे-बेजान बालों से छुटकारा पा सकती हैं। 

रूखे-बेजान बालों से मुक्ति पाने के लिए कराएं हेयर कटअगर इस बार आप कुछ अलग दिखना चाहती हैं, तो कुछ नया हेयर कट ट्राई कर सकती हैं। अगर आपके हेयर ड्राई, रफ और डैमेज हैं, तो हेयरकट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में आपको बालों की इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और लुक भी बदल जाएगा।

हेयर केयर भी है जरूरी लड़कियां अक्सर हेयर केयर रूटीन की सही प्रोसेस को भूल जाती हैं। बालों को धोते समय सबसे पहले आपको शैम्पू करना चाहिए। उसके बाद पानी से धोकर कंडीशनर लगाना चाहिए। इसे लगभग 10 मिनट तक रखें। आखिरी में जब आपके बाल आधे सूख जायें, तो उन पर सीरम लगाना नहीं भूलना चाहिए। इसके बाद धीरे से कंघी करें। 

कलर या स्ट्रेट कराते समय रहे सावधानअगर आप हेयर कलर या स्ट्रेट करानी की सोच रही हैं, तो आपको उनके लिए इस्तेमाल होने वाले शैम्पू, कंडीशनर और प्रोडक्ट्स की रेंज का खास ध्यान रखना चाहिए। इस तरह के बालों के लिए आर्गन ऑयल बेस्ड शैम्पू और कंडीशनर बेहतर रहते हैं। इससे बालों को सही पोषण मिलता है। 

हेयर स्पा है जरूरीबालों को स्वस्थ, मजबूत और चमकदार रखने के लिए समय-समय पर हेयर स्पा कराना जरूरी है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके हेयर की क्वालिटी कैसी है। इसके लिए किसी बेहतर स्पा सेंटर को चुनें। हेयर मास्क बेस्ड ओलिव ऑयल और आर्गन ऑयल से बालों को पोषण मिलता है और उनकी खोई हुई नमी वापस आती है। 

हर बार जरूरी नहीं हीट ट्रीटमेंट अगर आप किसी खास अवसर के लिए कुछ हेयर ट्रीटमेंट करा रही हैं, तो उसके बाद कई बार आपको हीट ट्रीटमेंट या मैकेनिकल टूल्स की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में सिर्फ बालों को धो लें और उसके बाद अपनेआप सूखने दें। आप बाल धोने के बाद तेल से मालिश भी कर सकती हैं। इस प्रोसेस से आपके बालों चमक बनी रहेगी। 

टॅग्स :हेयर केयरवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन