लाइव न्यूज़ :

ये 5 आदतें स्किन और बालों को खूबसूरत बनाने में करती हैं मदद, आप भी दिनचर्या में करें शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2022 15:11 IST

दिन में कम से कम तीन टाइम का मील जरूरी है। यह संख्या तीन से कम कभी नहीं होनी चाहिए। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, तीनों टाइम पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए। तीनों मील में उन सभी चीजों को शामिल करें जो आपको ढेर सारे विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स, इत्यादि दें।

Open in App
ठळक मुद्देनेचुरल खूबसूरती चाहिए तो सिर्फ और सिर्फ डाइट में सुधार लाएं। विटामिन की बात करें विटामिन-डी ऐसा है जो त्वचा और बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने में सहयोग करता है।

हम में से अमूमन सभी लोग उम्र के साथ और भी जवां और खूबसूरत दिखने की चाह रखते हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ त्वचा और बाल दोनों में ही बुढ़ापा आने लगता है। त्वचा ढीली पड़ने लगती है और बाल सफेद होने लगते हैं। दोनों को ही नेचुरल तरीके से रोकना मुश्किल हो जाता है। हां लेकिन एक रिसर्च की मानें तो कुछ आदतें हमारी त्वचा और बालों को नेचुरल तरीके से हेल्दी बनाए रखने का काम करती हैं। आइए जानें इन 5 आदतों के बारे में:

वर्कआउट

सिर्फ फिट रहने के लिए नहीं, अच्छी त्वचा और सुंदर बाल पाने के लिए भी वर्कआउट करना चाहिए। जिम में कसरत करने से मांसपेशियों में कसाव आता है। यह त्वचा की कोशिकाओं को भी टाइट बनाता है। उन्हें रिपेयर करता है। वर्कआउट से पसीना भी बहुत आता है जो पूरी बॉडी की त्वचा के पोर्स को खोल देता है। अन्दर की गंदगी बाहर निकालता है। स्कैल्प से लेकर पांव तक त्वचा को हेल्दी बनाता है। स्कैल्प की त्वचा हेल्दी होने से हेयर ग्रोथ बढ़ता है।

प्रोटीन

नेचुरल खूबसूरती चाहिए तो सिर्फ और सिर्फ डाइट में सुधार लाएं। जब तक आपकी त्वचा और बालों को अन्दर से पोषण नहीं मिलेगा, आप जितने मर्जी मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लीजिए, सब बेकार हो जाएगा। जिन चीजों में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है उन्हें डाइट में शामिल करें। अचानक प्रोटीन की अपनी मात्रा डबल कर दें। जब बॉडी इसे अपना ले तो धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाई भी जा सकती है।

तीन हेल्दी मील

दिन में कम से कम तीन टाइम का मील जरूरी है। यह संख्या तीन से कम कभी नहीं होनी चाहिए। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, तीनों टाइम पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए। तीनों मील में उन सभी चीजों को शामिल करें जो आपको ढेर सारे विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्ब्स, इत्यादि दें। हर मील के साथ सलाद जरूर लें। सलाद में खीरा शामिल करें। यह बॉडी को अन्दर से हाइड्रेट करके स्किन को बेहतर बनाता है।

विटामिन-डी

विटामिन की बात करें विटामिन-डी ऐसा है जो त्वचा और बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने में सहयोग करता है। यह हड्डियों को भी मजबूती देता है। हड्डियों के साथ इसके आसपास की मांसपेशियों को दुरुस्त बनाता है। रोजाना की डाइट के साथ हर किसी को विटामिन-डी की टेबलेट का सेवन भी करना चाहिए। इसके लिए किसी डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा।

एंटी ऑक्सीडेंट

किन चीजों को बॉडी में लाना है यह तो आपने जान लिया, लेकिन वे कौन सी चीजें है जिन्हें बॉडी से बाहर करना है ताकि आप स्वस्थ बन सकें, यह भी जान लीजिए। बॉडी में समय समय पर ऑक्सीडेंट बनते हैं, इनके रहने से बीमारियां बनती हैं। त्वचा की खूबसूरती और बालों की ग्रोथ पर भी इनका गहरा असर पड़ता है। इसलिए डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व युक्त डाइट शामिल करें। जैसे कि ग्रीन टी।

टॅग्स :स्किन केयरहेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया